फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The rain gave relief from the heat

अलीगढ़ः बारिश ने गर्मी से दी राहत, जलभराव से आफत

Sat, 21 Aug 2021 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
The rain gave relief from the heat
रामघाट रोड पर हुआ जलभराव। - फोटो : CITY OFFICE
बीते कई दिनों की उमस भरी गर्मी से शुक्रवार को राहत मिली। सुबह से बादल छा गए थे। दोपहर से शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। लोगों ने मौसम का आनंद लिया। लेकिन मैरिस रोड, रामघाट रोड, गूलर रोड, खैर रोड, रघुवीरपुरी, रेलवे रोड सहित कई क्षेत्रों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी हुई। हालांकि देर शाम तक अधिकतर स्थानों से पानी उतर गया था।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि इस बारिश से किसानों को राहत मिलेगी। जिन फसलों में सिंचाई की जरूरत है, उनमें बारिश की पानी बहुत मौके से मिल रहा है। बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव और कीचड़ की समस्या हुई। नगर निगम की ओर से नालों की सफाई कर निकाली गई सिल्ट वापस नालों में पहुंच गई। सिल्ट पर बारिश का पानी पड़ने से कई जगहों पर कीचड़ की समस्या पैदा हो गई। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार और सोमवार को मौसम खुशनुमा रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम 28 से 25 डिग्री तक रहने की संभावना है। आर्द्रता 35 प्रतिशत के आसपास बने रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed