{"_id":"64344c70e6a87939ef07f276","slug":"the-queue-of-patients-at-the-opd-counter-the-form-is-not-being-made-aligarh-news-c-2-1-89776-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ओपीडी काउंटर पर मरीजों की कतार, नहीं बन रहा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ओपीडी काउंटर पर मरीजों की कतार, नहीं बन रहा पर्चा
विज्ञापन
पं दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय तथा जिला अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों को ऑनलाइन पर्चा बनाने की व्यवस्था के कारण मरीजों परेशानी हो रही है। मरीजो का कहना है कि बिना मोबाइल और आधार कार्ड के काउंटर पर पर्चा नहीं बन रहा।
इसपर ओपीडी काउंटर पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि आधार से लिंक आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगी उसके बाद पर्चा बनेगा और इलाज होगा। ओटीपी के चक्कर मे मरीजों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। दीनदयाल अस्पताल प्रशासन के अनुसार ऑनलाइन पर्चा बनाने में दो से तीन मिनट का समय लग जाता है। पर्चा बनाने के लिए अभी पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध नहीं है। ओपीडी में मरीजों की भीड़ अधिक है, महिला और पुरुष काउंटर मिलाकर कुल चार कर्मचारी हैं जो पर्चा बनाते हैं।
जिला अस्पताल में ओपीडी पर्चा के लिए काउंटर की संख्या कई सालों से नहीं बढ़ी है। जबकि मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले कुछ दिनों से बुखार, खांसी और वायरल से संक्रमित इलाज के लिए मरीज दीन दयाल चिकित्सालय पहुंच रहे हैं। जहां उन्हें अस्पताल के काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मरीजों ने आरोप लगाते हुए कहा कि, ऑनलाइन पर्चा बनाने के चक्कर में लोगों को परेशान किया जा रहा है। ताकि यहां से परेशान होकर मरीज प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हों। कभी अस्पताल में डॉक्टरों के न बैठने से परेशानी होती है तो कभी पर्ची न बनने से परेशानी होती है। वहीं बुखार के इलाज के लिए आई सीमा ने कहा, यहां मरीजों का फोन लेकर जबरजस्ती एक ऐप लोड करवाया जा रहा है। नेट स्लो हो जाए घंटो इंतजार करना पड़ता है। लेकिन पर्चा नहीं बनता।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अनुपम भास्कर ने कहा, हम पर्चा बनाने की व्यवस्था में सुधार ला रहे हैं। जिन मरीजों का पर्चा ऑनलाइन नहीं बन पा रहा, उनके लिए मैनुअली पर्चा बनाया जाएगा। इस समस्या को जल्द ही हल कर लिया जाएगा।