फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The property of the culprits will be confiscated, NSA-gangster will be involved

अलीगढ़ शराब कांडः दोषियों की संपत्ति जब्त होगी, एनएसए-गैंगेस्टर लगेगा

Tue, 01 Jun 2021 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
The property of the culprits will be confiscated, NSA-gangster will be involved
अब तक 82 लोगों की जान गटक जाने वाले जहरीले शराब कांड के चौथे दिन मंडलायुक्त गौरव दयाल ने आधिकारिक रूप से पूरे प्रकरण की जानकारी कर कुछ सवालों के जवाब दिए। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट में शराब सेवन से हुईं मौतों पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अब तक की कार्रवाई की समीक्षा हुई। बैठक के बाद उन्होंने अब तक की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया। कहा कि दोषियों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की रियायत न बरतते हुए कठोरतम कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन

मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि दोषियों की संपत्ति जब्त होगी, एनएसए और गैंगेस्टर की कार्रवाई होगी। कानून अपना काम अपनी गति से कर रहा है। अब तक 16 दुकानें निरस्त हुई हैं। एक नकली शराब फैक्टरी पकड़ी जा चुकी है। एक फैक्टरी से रसायन बरामद हो चुके हैं। 15 से अधिक लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। जिले की सभी शराब की दुकानें चेक हो रही हैं। मंडलायुक्त ने लोगों से फिलहाल शराब नहीं पीने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम को शराब से जान गंवाने वालों को तत्काल मुआवजा देने की कार्यवाही पूरी करने के लिए कहा। उन्होंने सैनिटाइजर बनाने वाली इकाईयों पर छापा मारने को कहा। उनकी लाइसेंसिंग अथॉरिटी, माल की उपलब्धता, आवक एवं उठान संबंधी जांच एक्सपर्ट्स एवं मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कराने के लिए कहा। गिरफ्तार एवं दोषी, वांछित अपराधियों की चल-अचल संपत्ति का संपूूर्ण ब्यौरा एकत्र कर विधिक कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए। कहा कि इसमें राजस्व, पुलिस, आयकर, वाणिज्य कर विभाग से मदद ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जहरीले शराब कांड के पहले दिन से ही मौतों को लेकर अलग अलग आंकड़े हैं। पोस्टमार्टम में अब तक 82 शव पहुंच चुके हैं तो प्रशासन 28 बता रहा है। इस पर मंडलायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा 28 व्यक्तियों की शराब सेवन से मृत्यु होने की पुष्टि की ग्रइ है। 70 मृत व्यक्तियों के पोस्टमार्टम किए गए हैं, जिनका विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। जांच के बाद सब स्पष्ट होगा। वहीं, डीएम ने बताया कि एसडीएम एवं तहसीलदार के नेतृत्व में प्रभावित तहसीलों के विभिन्न ग्रामों में लेखपालों की मदद से ग्रामीणों को शराब का सेवन न करने के लिए मुनादी कर जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों को चेतावनी दी जा रही है कि यदि एक सप्ताह के अंदर शराब खरीदी गई है तो न पिएं।

निरस्त हुईं शराब दुकानें
छेरत, नौरंगाबाद छावनी मोड़, पचपेड़ा, करसुआ, अकबरपुर, खैर नंबर-2, दरबर, तेजपुर, ककोला, नगलिया बिजना, अरनी एवं नरौना अकापुर ठेका देशी शराब। कोटा खास गढ़ी, बरौली, बरका, खैर अड्डा बीयर की दुकान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed