फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   problems of farmers increased due to the possibilities of rain and hail

Aligarh News: 21 मार्च तक छाए रहेंगे बादल, बारिश-ओलावृष्टि की संभावनाओं से बढ़ गई किसानों की परेशानी

Fri, 17 Mar 2023 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 17 Mar 2023 01:32 AM IST
सार

21 मार्च तक प्रदेश में घने बादल छाए रहने के कारण स्थानीय स्तर पर गरज-चमक, तेज हवाओं एवं ओलावृष्टि के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। खेत में पकी हुई फसलों की कटाई, सिंचाई, बोबाई, कीटनाशी, रोग नाशी का कार्य स्थगित रखें एवं कटी हुई फसलों को एकत्र कर पॉलिथीन सीट से ढ़क कर फसल को सुरक्षित करें।

विज्ञापन
problems of farmers increased due to the possibilities of rain and hail
बारिश में भीगा अनाज प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदल रहे मौसम के चलते बृहस्पतिवार को सुबह हुई बारिश ने किसानों की धुकधुकी बढ़ा दी है। दिन भर बादलों के छाए रहने से मौसम में भी ठंडक आ गई है। इससे लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से राहत मिली है। इन दिनों खेतों में आलू की खोदाई के साथ ही सरसों एवं गेहूं की अगेती फसल की कटाई एवं मढ़ाई का काम तेजी से चल रहा है। ऐसे में बारिश से किसानों की परेशानी बढ़ गई है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञानी डॉ. रामपलट सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 21.4 रहा जो सामान्य से सात कम रहा। 21 मार्च तक प्रदेश में घने बादल छाए रहने के कारण स्थानीय स्तर पर गरज-चमक, तेज हवाओं एवं ओलावृष्टि के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। उधर, जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने किसानों से अपील की है कि वे खेत में पकी हुई फसलों की कटाई, सिंचाई, बोबाई, कीटनाशी, रोग नाशी का कार्य स्थगित रखें एवं कटी हुई फसलों को एकत्र कर पॉलिथीन सीट से ढ़क कर फसल को सुरक्षित करें। जिससे नुकसान की संभावना न रहे। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने फसल की कटाई कर ली है वे उसकी मढ़ाई भी कर लें ताकि नुकसान की संभावना कम रहे। उन्होंने कहा है कि गेहूं की खड़ी फसल में किसान अगले दो-तीन दिन तक सिंचाई न करें। अगर बारिश होती भी है तो तेज हवा चलने से फसल गिर सकती है। जिससे फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


ओलावृष्टि की संभावनाओं ने किया किसानों को परेशान
मौसम विभाग ने बारिश के साथ ही ओलावृष्टि होने की संभावना जतायी है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। खासकर जिन किसानों की सरसों की फसल की कटाई हो चुकी है और फसल अभी सूखने के लिए खेतों में पड़ी हुई है उन्हें मढ़ाई एवं उसकी निकासी के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। अगर बारिश हुई तो फसलों को बारिश से भीगने से बचाने में उन्हें दिक्कत होगी। खेतों में बारिश का पानी भरने की स्थिति में फसल खराब हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी गेहूं की फसल खेत में खड़ी है। पिछले कई दिनों से धूप तेज पड़ रही थी। इससे फसल सूख रही है। अब मौसम को देखकर पानी नहीं लगा सकते हैं। अगर पानी लगाया और बारिश हुई तो हवा के चलते फसल गिर जाएगी। - रामगोपाल, ओगर नगला राजू
सरसों की फसल की कटाई चल रही है। अगर बारिश हुई तो खुले में फसल होने से उसके भीग जाने और फली के खराब होने की संभावना बढ़ जाएगी। इससे फसल को काफी नुकसान होगा। - विजय कुमार सिंह, पनिहावर
बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावनाओं से उनके सामने फसलों को बचाने की जिम्मेदारी आ गई है। ऐसे में अब ऊपर वाले की कृपा पर ही उनकी फसल का भविष्य टिका हुआ है। - हरिश्चंद्र, देवपुर

मौसम ने इस बार काफी परेशान किया है। पहले से ही गर्मी ने परेशान कर रखा है। इससे फसलों को अधिक पानी देना पड़ रहा है। अब बारिश की संभावनाओं ने परेशान कर दिया है। - मनोहर सिंह, काजिमाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed