फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The prisoner, who came on trial in a civil court , ran away, caught in the premises

अलीगढ़ : दीवानी में पेशी पर आया बंदी भागा, परिसर में ही घेरकर दबोचा

Sat, 21 May 2022 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
The prisoner, who came on trial in a civil court , ran away, caught in the premises
दीवानी परिसर में शुक्रवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जेल से पेशी पर लाया गया बंदी दीवानी हवालात से भाग गया। वह तो भागते बंदी पर पुलिसकर्मियों की नजर पड़ गई और दीवानी में ही उसे घेरकर दबोच लिया गया। खबर पर सीओ सहित इलाका पुलिस भी पहुंच गई। बाद में उसे दूसरे वाहन से मेडिकल परीक्षण के बाद जेल में दाखिल किया गया और उसके खिलाफ दीवानी हवालात प्रभारी की ओर से एक मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

लोधा के बरौठ छजमल का अशोक शर्मा 16 अक्तूबर 2021 से जेल में निरुद्ध है। उसे लोधा पुलिस ने हमला व आर्म्स एक्ट के मुकदमे में जेल भेजा था। शुक्रवार को उसे जेल से अन्य बंदियों के साथ पेशी के लिए दीवानी लाया गया। यहां उसे हवालात दाखिल कर दिया और पेशी का समय आने पर उसे हथकड़ी में पुलिसकर्मी एडीजे-12 की कोर्ट में पेश करने ले गए। पेशी के बाद उसे हवालात लाया गया। हवालात में हथकड़ी खोलकर उसे अंदर किया जा रहा था, इसी दौरान वह चकमा देकर अंदर जाने के बजाय बाहर भाग गया। उसे भागते देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने शोर मचाते हुए उसका पीछा शुरू कर दिया और दीवानी में ही करीब 500 मीटर दौड़ लगाने के बाद उसे दबोच लिया गया। इस सूचना पर सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय व सिविल लाइंस पुलिस भी पहुंच गई। सीओ के अनुसार बंदी अशोक ने भागने का प्रयास किया था। मेडिकल परीक्षण के बाद उसको जेल में दाखिल कर दिया गया है। साथ में हवालात प्रभारी की ओर से उसके खिलाफ सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed