फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Prime Minister appreciated the handiwork of the accused of child theft

Aligarh News: पीएम मोदी को भेंट की अलीगढ़ के बंदियों की बनाई हुई गदा और शिवलिंग, प्रधानमंत्री ने की तारीफ

Tue, 27 Dec 2022 08:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 27 Dec 2022 08:30 AM IST
सार

कारागार व होमगार्ड राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने पीएम नरेंद्र मोदी को अलीगढ़ जेल में बंद दो बंदियों की बनाई गई लकड़ी की गदा व शिवलिंग भेंट की। यह दोनों उत्पाद बिना किसी मशीनरी सहयोग के हाथ से बच्चा चोरी के आरोप में जेल में निरुद्ध बंदी द्वारा बनाए गए हैं। जिसकी प्रधानमंत्री ने जमकर प्रशंसा की।

विज्ञापन
Prime Minister appreciated the handiwork of the accused of child theft
अलीगढ़ जेल में बने लकड़ी के गदा व शिवलिंग को पीएम मोदी को भेंट करते कारागार मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के कारागार व होमगार्ड राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अलीगढ़ सहित यूपी की जेलों में बंदियों द्वारा तैयार किए गए उत्पाद भेंट किए। प्रधानमंत्री ने अलीगढ़ जेल से भेजी गई लकड़ी की गदा व शिवलिंग की दस्तकारी की जमकर सराहना की। यह दोनों उत्पाद बिना किसी मशीनरी सहयोग के हाथ से बच्चा चोरी के आरोप में जेल में निरुद्ध बंदी द्वारा बनाए गए हैं। जिसकी प्रधानमंत्री ने जमकर प्रशंसा की।

विज्ञापन


यह पहली बार हुआ है कि किसी प्रदेश के मंत्री ने विभागीय कार्यों को प्रस्तुत करते हुए प्रधानमंत्री से भेंट की। मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अपने विभाग की समीक्षात्मक प्रस्तुति एक बुकलेट के माध्यम से दिखाई और इस दौरान उन्होंने अलीगढ़ के बंदियों द्वारा तैयार सामान दिखाया। इसके साथ ही मथुरा, मेरठ, गाजियाबाद जेलों में बने उत्पाद भी भेंट किए। मंत्री ने बुकलेट के माध्यम से रक्षाबंधन, करवाचौथ, दीपावली, भाईदूज जैसे त्योहारों को मनाये जाने के बारे में भी प्रधानमंत्री को अवगत कराया।
विज्ञापन


जेलर पीके सिंह के अनुसार अलीगढ़ से भेजे गए लकड़ी उत्पाद बिना किसी मशीनरी सहयोग के गांधीपार्क व महुआ खेड़ा से गिरफ्तार बच्चा चोरी गैंग के सदस्य दुर्योधन निवासी मिरहची एटा हाल बाबा कालोनी गांधीपार्क ने बनाए, जबकि उन पर पॉलिस का काम चोरी के आरोप में निरुद्ध आगरा के ताजगंज पूर्वी क्षेत्र के दानिश ने किया है। इनके द्वारा यह उत्पाद लगातार बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, कारागार मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री को बताया गया कि कैसे उत्तर प्रदेश की जेलें अब असल मायनों में सुधारगृह बन गई हैं और हर एक कैदी कारागार से एक अच्छा इंसान बन के निकल रहा है। प्रदेश की जेलों में सुबह बंदी गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र पढ़ते हैं। इससे उनकी सोच में बड़े पैमाने पर बदलाव देखने को मिल रहा है। बंदियों के खान-पान में सुधार किया गया है।

 
जिला कारागार में बंदियों के द्वारा कई वस्तुएं बनाई जा रही हैं, इन्हीं वस्तुओं को प्रदेश-देश में पहचान दिलाने का प्रयास किया गया है। इसी क्रम में विभाग के मंत्री ने अलीगढ़ में बने उत्पाद प्रधानमंत्री को भेंट किए हैं। - बृजेंद्र सिंह यादव, वरिष्ठ अधीक्षक कारागार, अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed