{"_id":"6171bc5a61c67248c678d085","slug":"the-person-who-saved-the-life-of-the-injured-in-a-road-accident-will-get-the-award-city-office-news-ali2763304114","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः सड़क हादसे में घायल की जान बचाने वाले को मिलेगा पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः सड़क हादसे में घायल की जान बचाने वाले को मिलेगा पुरस्कार
विज्ञापन
हादसे में गंभीर घायलों की जान बचाने वाले नेक आदमी को पांच हजार रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा। इस संबंध में परिवहन आयुक्त धीरज साहू के आदेश के बाद परिवहन विभाग ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन ने बताया कि भारत सरकार द्वारा नेक आदमी को पुरस्कृत किए जाने की योजना लागू हो रही है।
सड़क दुर्घटना में गंभीर घायलों की जान बचाने वाले को पांच हजार रुपये मिलेंगे। एक व्यक्ति अधिकतम पांच बार इस पुरस्कार राशि को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की जान बचाने और मरने वाले व्यक्तियों की संख्या में कमी लाना है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित दस व्यक्तियों को एक-एक लाख रुपये से सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित मूल्यांकन समिति द्वारा गुड सेमेरिटन (नेक आदमी) का चयन किया जाएगा।