{"_id":"687aa647e5da130d350a2069","slug":"the-only-brother-of-four-sisters-died-in-an-accident-aligarh-news-c-2-1-ald1025-736980-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हादसे में चार बहनों के इकलौते भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हादसे में चार बहनों के इकलौते भाई की मौत
विज्ञापन
कस्बा के पैंठ चौराहे पर बृहस्पतिवार की शाम स्कूल बैग लेकर घर जा रहे साइकिल सवार दो किशोरों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए एक किशोर की शुक्रवार की रात मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वह चार बहनों का इकलौता भाई था।
थाना पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गांवखेड़ा निवासी शिवा (16) और सागर को बृहस्पतिवार को अतरौली बाजार से स्कूल बैग लाते समय पैंठ चौराहे पर उनकी साइकिल को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भर्ती कराया था, जिसमें शिवा की शुक्रवार रात मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि शिवा चार बहनों का अकेला भाई था। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक के परिजनों द्वारा कोतवाली में तहरीर भी दी गई है।