फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The murder of the student was to avenge the insult

Aligarh News: बेइज्जती का बदला लेने के लिए थी छात्र की हत्या

Wed, 20 Mar 2024 12:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 20 Mar 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
The murder of the student was to avenge the insult
बीते सप्ताह कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बोझिया के परिषदीय विद्यालय परिसर में गांव नगला हीरा सिंह निवासी छात्र की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस हत्याकांड में शामिल एक किशोर को गिरफ्तार बाल सुधार गृह भेज चुकी है।
विज्ञापन





गांव नगला हीरा सिंह निवासी इंटरमीडिएट के 19 वर्षीय छात्र राजीव पुत्र कुंवरपाल को बीते सप्ताह बृहस्पतिवार की शाम को कुछ युवक घर से बुलाकर साथ ले गए थे। आरोप है इन युवकों ने निकट के ही गांव बोझिया स्थित परिषदीय विद्यालय परिसर से ले जाकर राजीव की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन




सरेशाम हुई इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई थी। एसपी निपुण अग्रवाल सहित पुलिस के आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए थे। पुलिस ने लोगों से पूछताछ कर मौके पर छानबीन की थी। घटना के संबंध में कुछ नामजद युवकों के खिलाफ कोतवाली हाथरस जंक्शन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




हत्याकांड के अगले ही दिन कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने इस मामले में एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया था। यह किशोर मृतक छात्र के गांव का ही रहने वाला था। पूछताछ में किशोर ने बताया कि क्रिकेट मैच के दौरान हुई बेइज्जती का बदला लेने के लिए राजीव की हत्या की गई थी।




अब इस मामले में फरार चल रहे एक युवक को मंगलवार को कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम राजेश पुत्र रमेश निवासी नगला हीरा सिंह थाना कोतवाली हाथरस जंक्शन बताया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह थाना हाथरस जंक्शन मय टीम के शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed