फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The miscreants robbed the shopkeeper of a bag full of cash.

Aligarh News: दुकानदार से नकदी भरा बैग लूट ले गए बदमाश

Sun, 21 Dec 2025 02:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 21 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed the shopkeeper of a bag full of cash.
हरदुआगंज। कस्बे के जवाहर चौक पर कपड़े की दुकान बंद कर घर जा रहे दुकानदार को पीटकर बदमाश नकदी भरा बैग छीनकर ले भागे। पिटाई से घायल दुकानदार को पुलिस ने अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला सिद्ध निवासी शिवम कश्यप ने दी गई तहरीर में बताया कि जवाहर चौक में उनकी कपड़े की दुकान है। शनिवार की रात करीब नौ बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। स्टेट बैंक के सामने तीन बाइकों पर आए बदमाशों ने उन्हें घेरकर रोक लिया। पीटकर घायल करने के बाद नकदी और चाभी रखा बैग लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन

कस्बे में जिस जगह यह घटना बताई जा रही है वहां पर रात में देर तक चहल-पहल रहती है। इस घटना से लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। हरदुआगंज थाना पुलिस के अनुसार घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाशों की पहचान कर जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed