{"_id":"653eb8fe04c1fbb1210fc783","slug":"the-miscreants-looted-cattle-and-womens-earrings-by-firing-at-them-aligarh-news-c-108-1-atl1001-605-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: महिला से कुंडल लूट ले गए बदमाश, मवेशी भी साथ ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: महिला से कुंडल लूट ले गए बदमाश, मवेशी भी साथ ले गए
Mon, 30 Oct 2023 01:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:26 AM IST
सार
28 अक्तूबर देर रात करीब 12 बजे कुछ बदमाश लोडर गाड़ी लेकर वहां आ गए और उनकी एक भैंस को गाड़ी में चढ़ा लिया। पास में ही सो रही निर्मला देवी पत्नी राजेंद्र सिंह की आंख खुल गई। उन्होंने शोर मचाने की कोशिश की मगर बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए उन्हें चुप कर दिया और गोली मारने की धमकी देकर उनके कानों के कुंडल उतरवा लिए। लूट के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
बदमाश
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अलीगढ़ की छर्रा कोतवाली क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन लूट की घटना हो गई। कोतवाली के गांव गदाईपुर से 28 अक्तूबर रात बदमाश मवेशी व महिला के कुंडल लूट ले गए। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। गांव गदाईपुर निवासी सतीश कुमार के मवेशी घर के निकट ही बांधे जाते हैं। पीड़ित के अनुसार 28 अक्तूबर देर रात करीब 12 बजे कुछ बदमाश लोडर गाड़ी लेकर वहां आ गए और उनकी एक भैंस को गाड़ी में चढ़ा लिया।
विज्ञापन
पास में ही सो रही निर्मला देवी पत्नी राजेंद्र सिंह की आंख खुल गई। उन्होंने शोर मचाने की कोशिश की मगर बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए उन्हें चुप कर दिया और गोली मारने की धमकी देकर उनके कानों के कुंडल उतरवा लिए। लूट के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बदमाशों की फरार होने के बाद महिला ने शोर मचा दिया, जिस पर गांव में जगार हो गई। गांव के कुछ लोगों ने बदमाशों की गाड़ी का पीछा किया तो बदमाशों ने ग्रामीण पर फायरिंग कर डाली। सूचना पाकर मौके पर आई पुलिस ने घटना की जानकारी की।
विज्ञापन
भैंस खोल रहे बदमाश जगार होने पर भागे
छर्रा के नगला गुलरिया में शनिवार की देर रात दो बजे बदमाशों ने एक भैंस खोल ली, इसी बीच जगार होने से बदमाश मवेशी को छोड़ कर भाग गए। पुलिस के अनुसार गांव के कुंवरपाल की भैंस घेर में बंधी थी। देर रात बदमाश मैक्स वाहन लेकर पहुंचे और भैंस को खोल कर उसे लादने लगे। इसी बीच ग्रामीण जग गए और उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर बदमाशों ने फायरिंग की। जवाब में ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। चारों ओर से खुद को घिरा देख कर बदमाश भाग गए। पीड़ित ने इस मामले में छर्रा कोतवाली में तहरीर दी थी। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि फायरिंग नहीं हुई है। तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन