फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The last lunar eclipse of the year will happen on the day of Dev Diwali, will affect many zodiac signs

Chandra Grahan 2022: देव दिवाली के दिन होगा साल का अंतिम चंद्रग्रहण, कई राशियों को करेगा प्रभावित

Thu, 03 Nov 2022 11:16 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 03 Nov 2022 11:16 PM IST
सार

ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि हिंदू भारतीय पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को देव दिवाली का पर्व मनाया जाता है। देव दीपावली के दिन चंद्र ग्रहण लगने से इसका महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है।

विज्ञापन
The last lunar eclipse of the year will happen on the day of Dev Diwali, will affect many zodiac signs
चंद्र ग्रहण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

देव दिवाली के दिन आठ नवंबर को साल का आखिरी खग्रास चंद्रग्रहण होगा। चंद्र ग्रहण को ज्योतिष विज्ञान के अनुसार बहुत ही महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जा रहा है। जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में होते हैं तथा सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है, तो चंद्र ग्रहण होता है। इसे कई राशियों के लिए काफी शुभ माना जा रहा है तो कुछ को नुकसान की भी आशंका जतायी जा रही है।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि हिंदू भारतीय पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को देव दिवाली का पर्व मनाया जाता है। देव दीपावली के दिन चंद्र ग्रहण लगने से इसका महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि साल का यह दूसरा चंद्रग्रहण हैं और खग्रास चंद्रग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 2:39 से शाम 6:19 तक पड़ेगा।
विज्ञापन


भारत में इस ग्रहण का प्रारंभ चंद्रोदय के साथ सांय 5:53 बजे से होगा। इसका मोक्ष 6:19 मिनट पर होगा। विरल छाया से निर्गम शाम 7:26 पर होगा। उन्होंने बताया कि चंद्र ग्रहण भारत में नजर आएगा। यही कारण है कि इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव भारत के भू-भाग पर भी पड़ेगा और उत्तर प्रदेश के अधिकांश शहरों में देखा जा सकेगा। इन जगहों पर सूतक काल भी मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक माह में दो ग्रहण पड़ने से पूरे देश में और संसार में जहां ग्रहण दिखाई देगा वहां विशेष हलचल पैदा होती है। यह ग्रहण मेष, धनु, मकर और मीन राशि के लोगों के लिए अत्यंत अशुभ फलदायक रहेगा। मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि के लिए शुभ माना जाएगा। वृषभ, कन्या, तुला राशियों के लिए यह मध्यम (सामान्य) रहेगा।

किस राशि पर क्या होगा चंद्रग्रहण का प्रभाव
मेष -घात
वृष- हानि
मिथुन -लाभ
कर्क - सुख
सिंह - माननाश
कन्या - मृत्यु तुल्य कष्ट
तुला - स्त्री पीड़ा, पुरुष पीड़ा
वृश्चिक - सौख्य
धनु - चिंता
मकर - व्यथा
कुंभ- श्री
मीन - क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed