फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The insistence on the arrest of those who celebrate Black Day continues, preparation from both sides

Aligarh News: काला दिवस मनाने वालों की गिरफ्तारी की जिद जारी, दोनों ओर से तैयारी

Tue, 13 Dec 2022 08:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
The insistence on the arrest of those who celebrate Black Day continues, preparation from both sides
एएमयू में छह दिसंबर को छात्रों द्वारा काला दिवस मनाए जाने के विरोध में लामबंद हुए भाजपा युवा मोर्चा नेताओं के मंगलवार को एसपी सिटी कार्यालय घेराव के अल्टीमेटलम पर पुलिस अलर्ट है। पुलिस ने युवाओं को समझाकर समय दिया है कि मामले में कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई होगी। मगर युवा जिद पर अड़े हैं। हालांकि देर रात तक तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। युवाओं का कहना है कि देर रात तक उनकी वार्ता जारी है।
विज्ञापन

इस मुद्दे का नेतृत्व कर रहे युवा नेताओं के साथ इंस्पेक्टर गांधीपार्क व सीओ द्वितीय ने कई दौर की वार्ता की। इस दौरान कई घंटे तक काला दिवस मनाने वालों की गिरफ्तारी न होने पर मंगलवार को डीएस कॉलेज से एसपी सिटी कार्यालय तक कूच करने के मुद्दे पर वार्ता हुई। देर रात तक पुलिस की ओर से यही समझाया गया कि पुलिस कानून व साक्ष्यों के अनुसार कार्रवाई करेगी। वहीं, युवा जिद पर अड़े रहे कि उन्हें निर्धारित समय दिया जाए। इस पर पांच दिन का समय दिए जाने पर दोनों ओर से वार्ता होती रही।
विज्ञापन

मगर. देर रात तक सामूहिक सहमति नहीं बन सकी। नेतृत्व कर रहे युवा नेताओं की ओर से कहा गया कि पुलिस प्रशासन की ओर से देर रात तक वार्ता जारी है। पुलिस की ओर से लिखित आश्वासन नहीं दिया गया तो मंगलवार को अपने कदम पर कायम रहेंगे। सपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत का कहना है कि उन्हें समझाया गया कि साक्ष्यों को संकलित कर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी। इस पर प्रदर्शन का एलान करने वाले गुट ने सहमति दी है। बाकी इससे आगे कोई किसी तरह की बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- काला दिवस मनाने के नाम पर खुलेआम माननीय सर्वोच्च न्यायालय का अपमान करते हुए देश के संविधान और प्रदेश के मुख्यमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले एएमयू छात्रों पर अभी तक कोई कार्रवाई न होना निंदनीय है। उक्त छात्रों का यह देश विरोधी कृत्य पुलिस को चुनौती देने जैसा है। कार्रवाई कर जेल नहीं भेजा जाता तो काला दिवस मनाने के स्थान पर शौर्य दिवस मनाकर सबक सिखाया जाएगा।

अमित गोस्वामी महानगर उपाध्यक्ष भाजयुमो
एएमयू की धरती से देश के विरोध में खड़े रहने वाली दशकों पूर्व की परंपरा से एएमयू छात्रों को बदलाव करना ही पड़ेगा। अन्यथा जिस देश के संविधान और न्यायालय में एएमयू छात्रों को भरोसा हो, वहां जाएं राष्ट्रवादियों को खुशी मिलेगी, लेकिन किसी कीमत पर एएमयू की धरती से देश विरोधी आवाज उठने नहीं दी जाएगी।
सौरभ चौधरी जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed