फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The incident of Lakhimpur Kheri is like terrorist attack : Jayant

लखीमपुर खीरी की घटना आतंकी हमले से कम नहीं : जयंत

Fri, 08 Oct 2021 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
The incident of Lakhimpur Kheri is like terrorist attack : Jayant
आशीर्वाद पथ सभा को संबोधित करते राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी । - फोटो : KHAR
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ी से कुचलकर मारना किसी आतंकवादी घटना से कम नहीं है। यह घटना बहुत ही दर्दनाक है। इस घटना को आतंकवादी हमले से कम आंका नहीं जा सकता है। बृहस्पतिवार को वह खैर के गौमत चौराहे पर आयोजित आशीर्वाद पथ रैली में 36 बिरादरी से आशीर्वाद लेने के लिए हेलिकॉप्टर से पहुंचे थे। रैली में जयंत चौधरी को 36 बिरादरी के लोगों ने सामूहिक रूप से पगड़ी बांधी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान हत्याकांड में दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए, जो आतंकियों के लिए कानून बने हैं, उसी कानून के तहत उन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जयंत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल किया कि वह बार-बार कहते हैं कि अपराधियों की अचल संपत्ति पर बुलडोजर चला दिया जाएगा, जब उनके खुद पार्टी के मंत्री दोषी हैं तो क्या उनके घर पर भी योगी सरकार बुलडोजर चलाएगी। लखीमपुर खीरी की घटना में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त करना चाहिए और उनके बेटे को तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए। लखीमपुर जाने से रोके जाने पर उन्होंने कहा, ‘योगी जी नहीं चाहते हैं कि वह लोग किसानों से मिलने जाएं। जयंत ने कहा कि झूठी सरकार को इस बार बदलना होगा, जो रोजाना महंगाई बढ़ाती है और अंग्रेजों की तरह शासन करती है, जो सरकार फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ चाय नाश्ता करने में लगी हो, वह किसानों का दुख-दर्द कैसे समझेगी।
विज्ञापन

रैली में विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशियों ने जनबल का प्रदर्शन किया। उमड़ी भीड़ के मनोरंजन के लिए रागिनी कार्यक्रम रखा गया। संचालन जिलाध्यक्ष एडवोकेट चौधरी कालीचरन सिंह ने किया। अध्यक्षता ओपी शर्मा ने की। जयंत के अलावा प्रेम जाटव, सुलेखा चौधरी, प्रीति धनगर, ओमपाल सूर्यवंशी, केवल सिंह, युवा प्रदेश महासचिव राजा भैया, सुमन दिवाकर, विनोद करन, तेजेंद्र सिंह, अशोक वाल्मीकि, मनोज दिवाकर आदि ने विचार व्यक्त किए। रैली में दूसरी पार्टी छोड़कर आए लोगों ने रालोद की सदस्यता ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमपाल शास्त्री, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष जगपाल सिंह, प्रदेश के पूर्व महासचिव अब्दुल्ला शेरवानी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह, युवा ब्रज प्रांत के अध्यक्ष नीरज शर्मा, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, पूर्व विधायक त्रिलोकी राम दिवाकर, डॉ. राकेश पाल सिंह, ओमपाल सूर्यवंशी, संजय दिवाकर, त्रिलोकी प्रसाद, ओपी चौधरी, गोपाल सिंह, कुलदीप चौधरी, अजय तोमर, पीयूष सिंह, डॉ. इरफान, बबलू पहलवान, कुलदीप उज्ज्वल, डॉ. ओमवीर सिंह, फहीम गुड्डू, पूर्व विधायक त्रिलोकी राम दिवाकर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, विनोद करन, भानु प्रताप सिंह, डॉ. हरचरण सिंह, युवा जिलाध्यक्ष धीरज चौधरी, वीरपाल सिंह दिवाकर, केसी आजाद, मसरूर अहमद, शमीम अहमद अल्वी, सचिन शर्मा, शोएब जावेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed