फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The health centers are sick, how will the patients get health benefits: DM

स्वास्थ्य केंद्र बीमार होंगे तो मरीज कैसे प्राप्त करेंगे स्वास्थ्य लाभ : डीएम

Thu, 17 Mar 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The health centers are sick, how will the patients get health benefits: DM
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि जब बीमारी को दूर करने वाले स्वास्थ्य केंद्र बीमार होंगे तो मरीज स्वास्थ्य लाभ कैसे प्राप्त करेंगे। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बुधवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर, मौलाना आजाद नगर, पुष्प विहार आदि का निरीक्षण किया। केंद्रों पर समुचित सफाई के साथ ही दवाओं की उपलब्धता एवं चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्च के महीने में स्वास्थ्य संबंधी कई कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को समुचित इलाज उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। साफ सुथरे माहौल में पीड़ित व्यक्ति सहज महसूस करता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को होली के त्योहार को देखते हुए आपात स्थितियों के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पैरा मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए उनके भुगतान को लंबित न रखा जाए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि संचारी रोगों को दूर रखने के लिए अस्पतालों के साथ-साथ गली मोहल्लों में भी सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी, डीएमओ डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed