फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The groom was found without a mask, the inspector asked him to wear with folded hands

बिना मास्क के मिले दूल्हे राजा, दरोगा न हाथ जोड़कर पहनाया

Tue, 27 Apr 2021 02:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला, अलीगढ़।
अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 27 Apr 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
The groom was found without a mask, the inspector asked him to wear with folded hands
रसलगंज चौराहे पर बिना मास्क बरात में दूल्हे को मास्क पहनने को कहते पुलिसकर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
सहालग शुरू होने के बाद शहर में शादियों का माहौल शुरू हो गया है। लेकिन बरातों में सोमवार को भी मास्क, सैनिटाइजेशन और सामाजिक दूरी का पालन नहीं हुआ। रसलगंज चौकी इंचार्ज ने बिना मास्क के चढ़ रही बरात देखी तो दूल्हे राजा सहित बरातियों को रोककर हाथ जोड़े और सभी से मास्क पहनने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

शहर के रामघाट रोड, जीटी रोड और आगरा रोड पर बरातें निकलीं। बैंड-बाजों की धुन के आगे लोगों ने कोरोना बचाव के नियमों को नजर अंदाज कर दिया। कुछ बरातों में तो बच्चे भी शामिल थे, जिन्होंने मास्क नहीं पहन रखे थे। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप का यहां कोई असर नहीं दिखा।
विज्ञापन

ऐसी ही एक बरात रसलगंज चौकी इंचार्ज सुभाष मलिक ने देखी तो बरात रुकवा दी। यहां उन्होंने दूल्हा और बारातियों के हाथ जोड़े और कहा कि खुद की सलामती चाहते हो तो मास्क पहन लें। इसके बाद यहां लोगों ने मास्क पहना। इस बरात में बच्चे भी बिना मास्क के थे। इसके अलावा शहर की अन्य बरातों में भी पुलिसकर्मियों ने रोकटोक की। तब कहीं जाकर बरातियों ने मास्क पहना। कुछ जगह चालान भी काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed