{"_id":"600ed1868ebc3e543d154c43","slug":"the-government-program-decided-for-republic-day-city-office-news-ali2546509193","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस को लेकर सरकारी कार्यक्रम जिला प्रशासन की ओर से तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस को लेकर सरकारी कार्यक्रम जिला प्रशासन की ओर से तय
विज्ञापन
26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर आज झंडा फहराने का कार्यक्रम जिला प्रशासन की ओर से तय कर दिया गया है। 26 जनवरी को जनपद में राष्ट्रीय एकता के तौर पर मनाया जाएगा। सूचना विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 8:30 बजे समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। 9 बजे पुलिस परेड ग्राउंड पर ध्वजारोहण, सलामी परेड एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। सुबह 5 से पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर देशभक्ति गीतों का प्रसारण किया जाएगा। 6:30 बजे एक प्रभात फेरी का आयोजन होगा। यह फेरी डीएम आवास के सामने घंटाघर पार्क से कठपुला रसलगंज होते हुए गांधी पार्क तक जाएगी।
7:00 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम, रामघाट रोड से एक क्रॉस कंट्री दौड़ होगी। सुबह 8:30 बजे समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी इमारतों पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं संकल्प कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 9 बजे पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर ध्वजारोहण में पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, अग्निशमन विभाग भाग लेगा। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं सैन्य विधवाओं तथा अभिभावकों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। 10 बजे समस्त शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण, खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 11 बजे जिला कारागार में राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रम होंगे।
दोपहर 12 बजे सेवाभवन में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान एवं गोष्ठी होगी, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों की वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी। जिला अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल, मोहन लाल गौतम चिकित्सालयों में समस्त मरीजों को फल तथा मिष्ठान वितरित किया जाएगा। मदर टेरेसा चैरिटेबल ट्रस्ट में बच्चों को भोजन की व्यवस्था की जाएगी। दोपहर 2 बजे एक मार्च पास्ट कार्यक्रम होगा, जो कि नौरंगीलाल इंटर कॉलेज से रसलगंज बारहद्वारी, पत्थर बाजार, मामू भांजा, गांधी पार्क व जीटी रोड होते हुए नौरंगीलाल कॉलेज पर समाप्त होगा। इसमें पुलिस, पीएसी, एनसीसी, अग्निशमन व स्काउट की गाड़ियां सम्मिलित होंगी। जिन प्रांगणों में महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित हैं, वहां के कार्यालय अध्यक्ष अपने अनुसार समय निर्धारित कर प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई कर माल्यार्पण करेंगे।