फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The government is coming on the 10th, will remove the heat of the inspector

अलीगढ़ : दस तारीख को सरकार आ रही है, दरोगा की गर्मी निकाल देंगे

Wed, 02 Mar 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The government is coming on the 10th, will remove the heat of the inspector
दस मार्च को ‘गरमी निकाल देंगे’, ‘चर्बी निकाल देंगे’ वाला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चुनावी जुमला इन दिनों भाजपाइयों में खूब हिट हो रहा है। ताजा मामले में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष धरमवीर सिंह लोधी ने जवां थाने का घेरावकर थानेदार के सामने दरोगा को धमकी दी है कि 10 तारीख को योगी की सरकार आ रही है। जितनी भी गर्मी है दारोगा की, सब निकाल देंगे हम।
विज्ञापन

हालांकि इसके बाद दरोगा व भाजयुमो जिलाध्यक्ष के बीच जमकर गहमागहमी हुई। बाद में किसी तरह कोतवाल के हस्तक्षेप पर मसला शांत हुआ। दरोगा को धमकी वाला यह वीडियो वायरल हो गया जिस पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष इस मामले में कट-पेस्ट कर वीडियो वायरल करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

वाकये के अनुसार थाना जवां इलाके में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के परिवार का गांव के ही एक पक्ष से जमीन का विवाद है। इसमें शिकायत करने पर थाना पुलिस भाजयुमो मंडल अध्यक्ष के पिता को पूछताछ के लिए थाने ले आई। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष धरमवीर सिंह लोधी ने मंडल अध्यक्ष के पक्ष में थाने के दरोगा उमेश को फोन किया, जिस पर उनकी दरोगा से गरमागरम बहस हो गई। इसी पर रविवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष काफी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर लिया। जिलाध्यक्ष धरमवीर सिंह लोधी ने ड्यूटी पर मौजूद थानेदार व अन्य पुलिसकर्मियों को धमकाते हुए कहा कि वह तो सिर्फ इतना पूछ रहे हैं कि जंगलगढ़ी से कितने लोगों को पुलिस ने उठाया है? यह बताने पर कि वह भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बोल रहे हैं तो इतनी गर्मी है दारोगा में..., 10 तारीख को योगी की सरकार नहीं आ रही है क्या? बताए दे रहा हूं। 10 तारीख को योगी की सरकार आ रही है, ये बात दिमाग में बिठा लें। जितनी गर्मी है दारोगा की, सब निकाल देंगे हम।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद थाने पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष्ज्ञ के इस व्यवहार पर विरोध जताया तो पुलिस कर्मियों, दरोगा और भाजयुमो के पदाधिकारियों के बीच काफी गहमागहमी हुई। किसी तरह इंस्पेक्टर ने विवाद शांत कराया और उन्हें थाने से वापस भेजा। दरोगा को धमकी वाला यह वीडियो सोमवार को वायरल होकर सामने आया है।
-वायरल वीडियो सामने आया है। सच्चाई जानने का प्रयास किया जा रहा है। जो सही होगा, उसी अनुसार अधिकारियों के निर्देश पर निर्णय लिया जाएगा। रहा सवाल जमीन के विवाद का तो उस प्रकरण में दोनों पक्षों को पाबंद किया गया है। -श्वेताभ पांडेय, सीओ तृतीय।

-मैंने अपने पदाधिकारी के पिता को पुलिस द्वारा उठाने पर दरोगा को फोन किया तो उसने मुझसे अभद्रता की और उस पदाधिकारी से भी अभद्रता की। इसकी शिकायत करने हम थाने गए। अब जो वीडियो है, उसे कट-पेस्ट कर वायरल किया जा रहा है, जबकि दरोगा झूठ बोल रहा है। उसने पहले फोन पर अभद्रता की है।-धरमवीर सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष भाजयुमो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed