{"_id":"5dccaeb78ebc3e5b10029d6b","slug":"the-girl-was-strangled-after-the-rape-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर की गई थी बच्ची की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर की गई थी बच्ची की हत्या
Thu, 14 Nov 2019 07:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 14 Nov 2019 07:02 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद के एक गांव में हुई बच्ची की हत्या के बाद शव का डॉक्टर्स के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसे लेकर स्लाइड भी बनाई गई है। बच्ची के शव के पोस्टमार्टम की वीडियो रिकार्डिंग भी कराई गई। बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई और उसके नाजुक अंगों पर भी गहरी चोट के निशान हैं। ऐसे में यह आशंका है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है और उसकी हत्या की गई।
विज्ञापन
सादाबाद के एक गांव की एक बच्ची मंगलवार की देर शाम अचानक से लापता हो गई थी। रात को करीब पौने दस बजे बच्ची का शव घर से करीब पांच सौ मीटर दूर खेत में मिला था। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा बुधवार को डॉक्टर्स के पैनल ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि बच्ची को गला घोंटकर मारा गया है। उसके नाजुक अंगों पर चोटों के निशान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आए हैं। इससे यह भी आशंका है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म भी किया गया है। डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम ने स्लाइड भी बनाई है, जिसे जांच के लिए फॉरेंसिंक लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
इधर, इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बच्ची की गला घोंटकर हत्या की गई है। शरीर के अन्य हिस्सों के अलावा उसके नाजुक अंगों पर भी चोट के निशान हैं। ऐसे में यह भी आशंका है कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया है।
उनका कहना है कि वैसे स्लाइड भी बनाई गई हैं और पैथोलॉजिकल रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म की बात और पुष्ट होगी। हत्या की रिपोर्ट पहले से ही दर्ज है। अब यह रिपोर्ट आने के बाद अन्य धाराओं भी मुकदमे में बढ़ा दी जाएंगी।
जल्द होगा वारदात का खुलासा, एक हिरासत में
इस घटना के बाद दूसरे दिन पुलिस अधिकारी सादाबाद में ही घंटों जमे रहे। पुलिस ने कई लोगों की धर पकड़ की और उनसे पूछताछ की। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा वहीं कई घंटे तक पूछताछ करते रहे।
इस दौरान पुलिस मामले की तह तक पहुंच गई है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले एक ग्रामीण को हिरासत में भी ले लिया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो वह इस वारदात में शामिल रहा है। ऐसे में हो सकता है कि बृहस्पतिवार को पुलिस वारदात का खुलासा कर दे।