{"_id":"6126a83e8ebc3e171647c9ec","slug":"the-girl-poured-kerosene-on-herself-at-the-ssp-office-city-office-news-ali2715396131","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी दफ्तर पर युवती ने खुद पर केरोसिन उडे़ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी दफ्तर पर युवती ने खुद पर केरोसिन उडे़ला
विज्ञापन
छेड़खानी के मुकदमे में गिरफ्तारी न होने से आहत एक विवाहित युवती ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पर खुद के ऊपर केरोसिन उड़ेल लिया और आत्मदाह का प्रयास किया। वह तो समय रहते पुलिसकर्मियों की नजर पड़ गई और उसे घेरकर पकड़ लिया। बाद में मामले में महिला थाना पुलिस युवती को अपने साथ ले गई। देर रात आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे।
गभाना क्षेत्र की युवती संग 21 जुलाई को गांव के ही चार युवकों ने छेड़छाड़ कर दी थी। इस दौरान जान से मारने तक का प्रयास किया था। मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया। मगर एक माह बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तार नहीं हुई है। उनमें से एक आरोपी अब धमकी देता फिर रहा है।
इसी से आहत होकर युवती बुधवार दोपहर हाथ में केरोसिन की बोतल लिए एसएसपी दफ्तर पहुंच गई और खुद पर केरोसिन उड़ेल लिया। यह देख गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने घेरकर उसे दबोच लिया और हाथ में लगी बोतल छीन ली।
विज्ञापन
बाद में महिला थाना प्रभारी को बुलाकर उसे उनके हवाले कर दिया। महिला थाने ले जाकर मामले में उससे पूछताछ हुई तो पूरा मामला सामने आया। युवती ने यहां तक बताया कि वह अब से पहले कई बार एसएसपी दफ्तर आ चुकी है। मगर मामले में गिरफ्तारी करने को थाना पुलिस तैयार नहीं है। देर रात महिला थाना पुलिस की मदद से गभाना पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी।