फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The fitness of trucks and buses is stalled due to the mandatory

Aligarh News: वीएलटीडी की अनिवार्यता से ट्रक-बसों की फिटनेस अटकी

Sun, 05 Apr 2026 02:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 05 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
The fitness of trucks and buses is stalled due to the mandatory
आरटीओ कार्यालय में फिटनेस के लिए खड़ी बस और ट्रक। -स्रोत अमर उजाला
एक अप्रैल से लागू व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) के नियम ने ट्रक और बस संचालकों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। वीएलटीडी के बिना वाहनों को फिटनेस प्रमाणपत्र न मिलने के कारण बड़ी संख्या में ट्रक और बसों का फिटनेश प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहा है। इससे वाहन स्वामियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


संभागीय परिवहन कार्यालय में रोजाना वाहन स्वामियों की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन डिवाइस न होने से वह मायूस लौट रहे हैं। बाजार में सीमित डिवाइस होने के कारण कीमतें भी बढ़ रही हैं। ट्रक संचालक संजय पंडित का कहना है कि सरकार ने नया नियम तो लागू कर दिया, लेकिन बाजार में पर्याप्त संख्या में वीएलटीडी उपलब्ध नहीं कराई गई हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालांकि उन्होंने फिटनेस समाप्त होने से पूर्व ही फीस जमा कर दी थी लेकिन विभागीय अधिकारी नए नियमों के अनुसार ही वाहन को फिटनेस प्रमाण पत्र देने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर मुकेश कुमार का कहना है कि उन्होंने पहले ही डिवाइस के लिए आवेदन कर दिया था, लेकिन सप्लाई और इंस्टॉलेशन में देरी के चलते उनका काम अटक गया है। वाहन खड़े होने से आय बंद हो गई है। ट्रांसपोर्ट कारोबार से ही जुड़े नरेंद्र कुमार, धर्मपाल सिंह के अनुसार, वाहनों के खड़े होने से माल ढुलाई और यात्री सेवाओं पर सीधा असर पड़ रहा है। आरटीओ प्रशासन दीपक कुमार शाह ने माना कि शुरुआती दिनों में डिवाइस की कमी की समस्या सामने आ रही है, जिसे जल्द ही दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed