फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The family of cranes is going to grow in Shekhajheel

शेखाझील में बढ़ने वाला है सारस का कुनबा

Tue, 23 Aug 2022 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
The family of cranes is going to grow in Shekhajheel
अंडों को व्यवस्थित करती मादा सारस - फोटो : JALALI
शेखाझील पक्षी विहार से एक अच्छी खबर मिलने वाली है। जल्द ही राजकीय पक्षी सारस के दो शिशु अंडों से बाहर आने वाले हैं। नेचर गाइड ईशाक मोहम्मद ने बताया कि करीब 25 दिन पहले सारस के जोड़े ने घोंसला बनाकर दो अंडे दिए थे। लगभग 30-35 दिनों के बाद अंडे से शिशु बाहर निकल आते हैं। इस सप्ताह के अंदर अंडों से नए मेहमानों के आने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

जून में भी दिए थे सारस ने दो अंडे, देखरेख के अभाव में खाई गई थी चील
जून में भी सारस के एक जोड़े ने दो अंडे दिए थे। अमर उजाला ने 23 जून के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित कर विभाग से अंडों की देखरेख की उम्मीद जताई थी। लेकिन झील की सफाई के दौरान मानवीय चहल पहल के चलते सारस घोंसले से दूर हो गए। साथ ही वन विभाग द्वारा समुचित देखभाल न होने के चलते चीलों ने अंडों को अपना निवाला बना लिया था।
विज्ञापन

नेचर गाइड ईशाक मोहम्मद का कहना है कि लगभग 25 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है। इस सप्ताह के भीतर सारस के बच्चे अंडों से बाहर आ जाएंगे। बीते कई साल से सारस के जोड़े शेखा झील पर प्रजनन करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed