फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The executive's seal on the budget of 6.28 billion for the development of the city

Aligarh News: शहर के विकास को 6.28 अरब के बजट पर कार्यकारिणी की मोहर

Thu, 27 Jul 2023 12:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
The executive's seal on the budget of 6.28 billion for the development of the city
ट्रिपल इंजन सरकार वाले नगर निगम बोर्ड की पहली कार्यकारिणी बैठक बुधवार को सकुशल बारिश के बीच संपन्न हुई। इस दौरान शहर के विकास के लिए 6.28 अरब के सालाना बजट को पास करते हुए उस पर मोहर लगाई गई। इसके अलावा कार्यकारिणी ने पंद्रह लाख आबादी को बड़ी राहत देते हुए गृह/संपत्ति कर अक्तूबर माह तक जमा करने पर 20 फीसदी की छूट का प्रस्ताव पास किया है।
विज्ञापन




वहीं नए लाइसेंस कर व 49 ट्रेड लाइसेंस शुल्क वृद्धि से जुड़े प्रस्ताव को यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि पहले इसका गजट कराया जाए। शहरवासियों से आपत्तियां मांगी जाएं। उनके निस्तारण के बाद इसे फिर कार्यकारिणी में रखा जाए, तब विचार होगा। इस दौरान सर्वसम्मति से पार्षद कुलदीप पांडेय को उपसभापति चुना गया, जिनका मेयर ने सम्मान किया।
विज्ञापन





पहले यह बैठक 20 जुलाई को आयोजित की गई। मगर एजेंडा देरी से मिलने के मुद्दे पर विरोध करते हुए सदस्य पार्षद इसका बहिष्कार कर चले गए थे। इसके बाद मेयर प्रशांत सिंघल द्वारा बुधवार को यह बैठक बुलाई गई। हालांकि यह बैठक सुबह ग्यारह बजे शुरू होनी थी। मगर बारिश के चलते पार्षदों के न आने के कारण देरी हुई। बाद में जलभराव होने पर सदस्य पार्षदों को गाडिय़ों से बुलावाया गया। इसके चलते दोपहर दो बजे के बाद बैठक शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन







जलभराव को लेकर अफसरों पर बरसे सदस्य

बैठक की शुरुआत कुछ हंगामेदार रही। यहां सदस्य पार्षदों ने सबसे पहले बारिश के बाद जलभराव को लेकर हंगामा करते हुए सीधे-सीधे नगर निगम अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि जल निकासी की ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। इस कारण शहर में ये हालात पैदा हो रहे हैं। उन्हें जैसे तैसे शांत किया गया। इसके बाद कार्यकारिणी सदस्यों के प्रश्नों के जवाब व सुझाव पर चर्चा हुई। बाद में नगर निगम के लेखाधिकारी ने बजट पर चर्चा शुरू की। मेयर प्रशांत सिंघल की अध्यक्षता में कार्यकारणी सदस्य पार्षद कुलदीप पाण्डेय, अंजना गुप्ता, दिनेश कुमार, दीपू शर्मा, मो हफ़ीज़ अब्बासी, मो शकीर, रीनू सैनी, आराधना मित्तल, मो गुलजार, मो नदीम खान, विनोद कुमार, मुशर्रफ हुसैन महजर की कार्यकारिणी ने छह घंटे के मंथन के बाद सबसे आखिर में शहरी विकास से जुड़े 62828.39 लाख यानि 6.28 अरब रुपये के बजट प्रस्ताव को अनुमोदित करते हुए पारित किया। मगर नए ट्रेड पर लाइसेंस शुल्क व कुछ शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज कर उसको आपत्तियों के बाद कार्यकारिणी में रखने को कहा गया।







उपसभापति बने कुलदीप ने मांगा ब्योरा
इस दौरान सपा के वरिष्ठ पार्षद मुशर्रफ हुसैन महजर ने उपसभापति पद के लिए भाजपा के वरिष्ठ पार्षद कुलदीप पांडेय के नाम का प्रस्ताव रखा। जिस पर सभी ने सहमति दी। कुलदीप पांडेय के उपसभापति चुने जाने की घोषणा की गई। इस दौरान मेयर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त अमित आसेरी सहित सभी ने उनका सम्मान किया। कुलदीप ने अपने संबोधन में निर्माण व स्वास्थ्य विभाग के कार्यों का ब्योरा मांगते हुए कहा कि कितने कार्य कराए हैं और कितना बजट खर्च हुआ है। 117 बी के तहत ब्योरा दिया जाए। निधि के तहत होने वाले कार्यों में अधिकारी काम कराते हैं, जिनकी जानकारी नहीं होती। इस दौरान पथप्रकाश, स्वास्थ्य विभाग के बढ़ते बजट पर सवाल उठाए गए और ईईएसएल व नगर निगम के बीच भुगतान विवाद को सुलझा कर राहत देने का मुद्दा उठाया। कहा कि शहर में लाइटें इस विवाद के कारण नहीं लग पा रही हैं।






ये राहत

इस दौरान कार्यकारिणी ने गृह/संपत्ति कर एक मुश्त जमा करने पर अक्तूबर तक 20 फीसदी छूट का प्रस्ताव पास किया है। जिसे नगर निगम ने पूर्व में 10 से 5 फीसदी किया था। यह भी कहा कि इसकी आपत्ति पर घर जाकर टीम सर्वे नहीं करेगी। करदाता जो एरिया प्रमाणित कर देगा उसी पर नगर निगम कर लगाएगा।





ये बोझ

यहां रखे गए प्रस्ताव में नाली, नाले में गोबर बहाने पर अब 2 हजार के बजाय 50 हजार तक का जुर्माना तय किया गया। साथ में प्रति पशु एक हजार रुपये जुर्माना लगाने भी प्रस्ताव पास किया। इसके अलावा जनिहत में कई प्रस्ताव पार्षदों ने पास किए। वहीं मच्छरों को लेकर कहा कि 40 लाख रुपये खर्च कर दिए। मगर नतीजा सिफर है।







ये रहे मौजूद

इस बैठक में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तवसचिव सचिवालय विनय राय, महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा, मुख्य अभियंता सुरेश चंद, सचिव सचिवालय विनय राय, लेखा अधिकारी राजीव चौधरी, सीटीओ अशोक सिंह, अधिशासी अभियंता निर्माण अशोक कुमार भाटी, मनोज कुमार प्रभात, केएनए आरपी सिंह, राजेश वर्मा, संजय सक्सेना, मानवेंद्र सिंह बघेल, विजय गुप्ता, एहसान रब, देशदीपक, तरुण मोहन पाठक, सतेंद्र सिंह, प्रशांत तिवारी मौजूद रहे।





पाषर्द कुलदीप पांडेय निर्विरोध चुने गए उपसभापित, मेयर ने किया सम्मानित



नए कर व लाइसेंस शुल्क में बढ़ोत्तरी पर गहट और आपत्ति के बाद विचार



निर्माण, स्वास्थ्य, पथप्रकाश समेत कई विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल



कार्यकारिणी सदस्य बोले, कार्यों का आवंटन अफसरों को बराबर दिया जाए



--बजट एक नजर में--



-एक अप्रैल 2023 को अनुमानित अवशेष 15785.01 लाख



-2022-23 की अनुमानित प्रस्तावित आय 51747.26 लाख



-कुल योग 67532.27 लाख बजट



-2023-24 का अनुमानित प्रस्तावित व्यय 62828.39 लाख



-31.3.2024 तक अनुमानित अंतिम/अवशेष 4703.88



-------



ये आए कार्यकारिणी से सुझाव--



-पार्षदों के लिए नए सदन का निर्माण



-निर्माण कार्य के भुगतान पर पार्षदों की संस्तुति हो



-निर्माण शुरू व पूरा होने का बोर्ड शिलान्यास के साथ लगाया जाए



-पार्षद क्षेत्र में उनका नाम के 3 स्टील बोर्ड लगाए जाएं



-स्वच्छता वार्ड दफ्तर में आपत्ति ली जाए



-आउटसोर्स कर्मचारियों का भौतिक सत्यापन कराएं



-सेंटर प्वाइंट चौराहे पर अटल चौक पर लगी अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति बड़ी लगवाई जाए



-नाला गैंग से नालियों की सफाई करवाएं



-वार्ड 13 में 150 मीटर कच्चे नालो को पक्का बनवाएं



-हर वार्ड मे पार्षद कार्यालय बनाएं



-ई-रिक्शा लगाकर डोर डोर टू कूड़ा उठवाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed