फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The disabled person who drowned in the Gang Canal was not found even after 48 hours

Aligarh News: 48 घंटे बाद भी नहीं मिला गंग नहर में डूबा दिव्यांग

Mon, 14 Jul 2025 01:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The disabled person who drowned in the Gang Canal was not found even after 48 hours
थाना जवां स्थित गंग नहर में छलांग लगाने वाले गांव लुहारा निवासी दिव्यांग राजवीर सिंह (54) का 48 घंटे भी पता नहीं चला है। परिजनों के अनुरोध पर उनकी तलाश में मुरादाबाद से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। टीम रविवार शाम को जवां पहुंची, सोमवार को यह टीम गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश करेगी।
विज्ञापन




थाना जवां के प्रभारी निरीक्षक हेमेंद्र मावी ने बताया कि शनिवार को राजघाट से गोताखोर बुलवाए गए थे, उन्होंने काफी तलाश किया लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। ग्राम प्रधान पति नीरज सिंह व परिजनों ने भी अपने स्तर से तलाश जारी रखी। रविवार को एनडीआरएफ की टीम मुरादाबाद से बुलाई गई है, जो शाम लगभग छह बजे जवां पहुंची। सोमवार को टीम गंग नहर में उनकी तलाश करेगी।
विज्ञापन




बता दें कि शुक्रवार रात लगभग नौ बजे दिव्यांग राजवीर सिंह पुत्र भीकम सिंह ने कासिमपुर से गुजर रही गंग नहर में छलांग लगा दी थी। उनके भाई टीकम सिंह ने उसी समय पुलिस को सूचना देकर उनकी तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन दो दिन बाद भी उनका पता नहीं चला है। गौर हो कि राजवीर सिंह एक हादसे के बाद दिव्यांग हो गए, इसकी वजह से काफी परेशान रहते हैं और उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed