फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The dilapidated buildings near the Achaltal can become the reason for the accident

अचलताल के पास के जर्जर भवन बन सकते हैं दुर्घटना का कारण

Thu, 22 Jul 2021 12:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
The dilapidated buildings near the Achaltal can become the reason for the accident
अचलताल ताल में बारिश के बाद भरा पानी । - फोटो : CITY OFFICE
अचलताल में पानी भरने के बाद आसपास के जर्जर एवं गिरासू भवन कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। नगर निगम का कहना है कि 17 भवन स्वामियों को नोटिस दिए जाने के बावजूद लोग जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन

मई 2021 के दूसरे पखवाड़े में प्राचीन अचलेश्वर महादेव मंदिर का एक हिस्सा ढहकर अचलताल में चला गया। संयोग सेवादार एवं उनके परिजन बाल-बाल बच गए थे। चार दिन से लगातार हो रहे बारिश के बाद अचलताल में पानी भर गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को गिलहराज मंदिर के चबूतरा के नीचे का हिस्सा ढह गया था। अचलताल के दीवार एवं पास लगे ट्रांसफार्मर को भी नुकसान हुआ था। अचलताल में पानी भरने से आसपास के पुराने एवं जर्जर भवनों पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचलेश्वर महादेव मंदिर का एक हिस्सा ढहने के बाद नगर निगम द्वारा 17 भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया था, जिसमें हिंदू इंटर कॉलेज, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं विश्व हिंदू परिषद कार्यालय, अचलताल पुलिस चौकी आदि भी शामिल थे। दो महीने का वक्त गुजरने के बावजूद भवन स्वामी एवं नगर निगम द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया है। पुराने और जर्जर भवन कभी भी दुघर्टना का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed