{"_id":"62e2ea15c6ac9f42a13d429a","slug":"the-death-of-the-woman-of-the-family-of-the-former-mla-there-was-a-tussle-over-the-dead-body-city-office-news-ali2970375139","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पूर्व विधायक के परिवार की महिला की मौत, शव को लेकर परिजनों व मेडिकल इंतजामिया में तनातनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पूर्व विधायक के परिवार की महिला की मौत, शव को लेकर परिजनों व मेडिकल इंतजामिया में तनातनी
Fri, 29 Jul 2022 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 01:27 AM IST
सार
भगवती प्रसाद सूर्यवंशी की रिश्ते की चाची 80 वर्षीय हरी देवी के घर में गिरने से सिर में चोट आई थी। इस पर उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां दोपहर में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
खैर के पूर्व विधायक रालोद नेता भगवती प्रसाद सूर्यवंशी के परिवार की बुजुर्ग महिल हरी देवी की बृहस्पतिवार दोपहर जेएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इसे लेकर शव को लेकर परिवार व मेडिकल इंतजामिया में तनातनी हो गई। बात अधिकारियों व नेताओं तक पहुंची। मगर बिना पुलिस कार्रवाई के शव नहीं सौंपा गया।
विज्ञापन
बताया गया है कि भगवती प्रसाद सूर्यवंशी की रिश्ते की चाची 80 वर्षीय हरी देवी के घर में गिरने से सिर में चोट आई थी। इस पर उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां दोपहर में उनकी मौत हो गई। इस पर परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव ले जाने का प्रस्ताव रखा। इस पर सीएमओ मेडिकल इमरजेंसी इंचार्ज ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन
कहा कि चूंकि ब्रेन में चोट का मामला है, इसलिए पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इस पर पूर्व विधायक के परिजनों ने अधिकारियों व नेताओं को फोन करना शुरू किया। मगर शव नहीं मिला। बाद में मेडिकल कॉलेज की सूचना पर शव पुलिस को सौंपा गया।
विज्ञापन
बाद में पुलिस ने पंचनामा कर बिना पोस्टमार्टम के परिवार की सहमति लेकर लिखकर दे दिया। सीएमओ मेडिकल इंचार्ज डॉ. नरेश शर्मा ने बताया कि मामला चोट से मौत का था। वे लोग ऐसे ही शव ले जाना चाह रहे थे। मगर पुलिस को शव सौंपा गया है।