फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The dead body of the one who cleaned the dishes inside the dhaba

ढाबे के अंदर बर्तन साफ करने वाले का मिला शव

Tue, 11 May 2021 01:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the one who cleaned the dishes inside the dhaba
तालानगरी क्षेत्र के एक ढाबे में सोमवार की सुबह बर्तन साफ करने वाले कर्मचारी शव पड़ा मिला। यह ढाबा 25 अप्रैल से बंद था। सोमवार की सुबह ढाबे में सफाई कराने के लिए ढाबा संचालक पहुंचे तब जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

तालानगरी क्षेत्र में बैरामगढ़ी के निकट प्रेमराज ढाबा है, जिसके अंदर 45 वर्षीय भूप सिंह पुत्र टीकाराम का शव पड़ा मिला। ढाबा मालिक अखिलेश कुमार के अनुसार आंशिक कोरोना कर्फ्यू के चलते 25 अप्रैल से ढाबा बंद था। उन्होंने सभी कर्मचारियों को घर जाने के लिए कहकर ढाबे पर ताला लगा दिया था।
विज्ञापन

इस दौरान बहनोई की मौत और अपनी तबीयत खराब होने से वह ढाबे पर नहीं आ सके। सोमवार सुबह हरदुआगंज निवासी कर्मचारी फैजान को बुलाकर ढाबे की साफ कराने पहुंचे तो अंदर चारपाई पर भूप सिंह का शव पड़ा था। ढाबा संचालक ने आशंका जताई कि भूप सिंह का कोई ठिकाना नहीं था। शायद वह दीवार फांदकर ढाबे में घुस गया होगा। मृतक के पास से एक बैंक पासबुक मिली है जिसमें उसका नाम भूप सिंह पुत्र टीकाराम निवासी चौधरी ढाबा क्वार्सी लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव से उठ रही थी दुर्गंध
शव से उठ रही दुर्गंध व शव की हालत को देखकर पुलिस का अनुमान है कि ढाबा कर्मी की मौत पांच-छह दिन पहले हो चुकी थी। आशंका जताई जा रही है कि भूख से उसने दम तोड़ा होगा। कोरोना संक्रमित होने का भी कयास लगाया जा रहा है।

वहीं लोगों को यह भी आशंका है कि बंद ढाबा देखकर चोर ढाबे में घुसे होंगे। विरोध करने पर उन्होंने ढाबा कर्मी की हत्या कर दी होगी। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण व समय पता चल सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed