फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The day started with a temperature of one degree Celsius, relief from the sun

अलीगढ़ः एक डिग्री सेल्सियस तापमान से हुई दिन की शुरुआत, धूप से राहत

Fri, 28 Jan 2022 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
The day started with a temperature of one degree Celsius, relief from the sun
सूर सरोवर में धूप निकलने पर खेलते बच्चे। - फोटो : CITY OFFICE
बृहस्पतिवार का दिन सुबह भले ही एक डिग्री सेल्सियस के साथ शुरू हुआ] लेकिन दोपहर में धूप निकलने से लोगों को काफी राहत मिली। दोपहर तीन बजे तक उच्चतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। शाम को धीरे-धीरे तापमान गिरा तो लोगों को फिर से ठंड का अहसास होने लगा। इसके साथ ही नौ से 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली शीतलहर से लोग परेशान भी रहे।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे तापमान एक डिग्री सेल्सियस पर था। इसके साथ ही नौ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से शीतलहर चल रही थी, लेकिन दस बजे से जैसे ही सूरज निकला और तपिश बढ़ना प्रारंभ हुई, वैसे ही लोगों को राहत मिलने लगी। लोगों ने अपने घरों की छत, पार्क या सार्वजनिक स्थानों पर धूप का आनंद लिया। बच्चे धूप में पढ़ते और खेलते नजर आए। हालांकि इस दौरान चल रही हवा के चलते लोगों ने गर्म टोपी लगा रखी थीं। जबकि सुबह कोहरे का प्रकोप न होने के चलते लोगों को वाहन चलाने में राहत मिली। दो पहिया वाहन चालक ठंड से बचने के लिए हाथों में दस्ताने पहनकर वाहन चला रहे थे। दोपहर तीन बजे के बाद तापमान गिरना प्रारंभ हुआ तो लोगों को फिर से ठंड का अहसास होने लगा। क्योंकि 11 किलोमीटर की शीतलहर से लोग कंपकंपाने लगे। शाम होते-होते सर्दी का सितम बढ़ा तो लोगों ने रूम हीटर, अलाव आदि का सहारा लिया। वर्ष 2020 में 27 जनवरी को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। इस प्रकार से पिछले साल के मुकाबले इस बार 27 जनवरी को अधिक ठंड थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed