{"_id":"69d567e1020a540ec10173b3","slug":"the-culvert-of-the-rainy-drain-was-damaged-fear-of-accident-aligarh-news-c-110-1-sali1009-101925-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बरसाती नाले की पुलिया क्षतिग्रस्त, हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बरसाती नाले की पुलिया क्षतिग्रस्त, हादसे की आशंका
Wed, 08 Apr 2026 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
नाले की क्षतिग्रस्त पुलिया। संवाद
जट्टारी-पिसावा मार्ग पर गांव कारह कादिलपुर के समीप स्थित बरसाती नाले की पुलिया के क्षतिग्रस्त हो जाने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने पुलिया को शीघ्र दुरुस्त कराए जाने की मांग पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से की है।
राहगीरों का कहना है कि पिछले वर्ष जट्टारी-पिसावा मार्ग का चौड़ीकरण कार्य करीब 42 करोड़ रुपये की लागत से हुआ था। रास्ता बनने के बाद से ही जगह-जगह रास्ते में दरारें आ गईं और कारह कादिलपुर के समीप बरसाती नाले की पुलिया बीच रास्ते में क्षतिग्रस्त हो गई है। रास्ते में गड्ढा बनने लगा है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।