फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The criminals of Uttar Pradesh are remembering God: Garg

भगवान को याद कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के अपराधी : गर्ग

Sat, 07 Nov 2020 02:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
The criminals of Uttar Pradesh are remembering God: Garg
व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग व्यापारी और वाणिज्यकर अधिकारियों के साथ मीटिंग क? - फोटो : CITY OFFICE
उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार की कार्रवाई से घबराकर यहां के अपराधी भगवान को याद कर रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग शुक्रवार को अलीगढ़ पहुंचे थे। रामघाट रोड स्थित विजडम पब्लिक स्कूल में वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ बैठक की। हालांकि सूचना के अभाव में बहुत कम व्यापारी पहुंचे थे। भाजपा नेता डॉ. राजीव अग्रवाल एवं मनोज कुमार अग्रवाल आदि ने मथुरा से आने के क्रम में उनका स्वागत किया। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की स्पष्ट सोच है कि उद्योग एवं व्यापार के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है। उत्तर प्रदेश सरकार ने औद्योगिक घरानों एवं उद्यमियों से 45 हजार करोड़ रुपये का अनुबंध किया है।
विज्ञापन

इससे निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश का विकास होगा और पिछड़ापन दूर होगा। पहले लोग उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य कहते थे। अब उसकी सूरत बदल रही है। माफिया एवं गुंडाराज खत्म हुआ है। गुंडों के लिए अब उत्तर प्रदेश में जगह नहीं है। जातिवाद एवं परिवारवाद को कोई स्थान नहीं है। सरकार बिना भेदभाव सबके लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की मांग को देखते हुए सरकार ने मंडी शुल्क ढाई प्रतिशत से घटाकर एक प्रतिशत कर दिया है। कोरोना काल में 5 लाख 81 हजार औद्योगिक इकाइयां लगी हैं। बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है। लोगों को उनके ही क्षेत्र में रोजगार दिलाने का प्रयास चल रहा है। भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए सारे कार्य ऑनलाइन किए जा रहे हैं। व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का निर्देश वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed