फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The children of female prisoners saw the aligarh mahotsav in the jail

अलीगढ़: कारागार में महिला बंदियों के बच्चों ने देखी नुमाइश

Thu, 16 Feb 2023 02:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 16 Feb 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
The children of female prisoners saw the aligarh mahotsav in the jail
जेल प्रशासन द्वारा महिला बन्दियों के बच्चों को नुमाइश दिखाते जेलर निखिल श्रीवास्तव व अन्य। - फोटो : संवाद
जिला कारागार में महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में पूरी सुरक्षा के साथ नुमाइश का भ्रमण कराया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक बृजेंद्र कुमार सिंह ने बच्चों को एक ड्रेस कोड से अपनी गाड़ी से नुमाइश दिखाने भेजा।
विज्ञापन

बच्चों ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक के साथ मुख्य द्वार पर आसमान में गुब्बारे भी छोड़े। बच्चों ने झूला झूलने के साथ ही मनपसंद खेल, खिलौने खरीदे और उन्हें मिठाई समेत अन्य खान-पान की चीजें खिलाईं। इस दौरान बच्चों के चेहरे खिले नजर आए और प्रदर्शनी का भरपूर आनंद उठाया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि बच्चों को नुमाइश दिखाने का उद्देश्य उनका मनोरंजन करना एवं बाहरी वातावरण से वाकिफ कराना था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed