फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The Child fell into the drain due to catch the kite

अलीगढ़ः पतंग के चक्कर में मासूम नाले में गिरा, कई घंटे बाद मिला शव

Sun, 06 Feb 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
The Child fell into the drain due to catch the kite
सानू उर्फ हर्षित पाठक । फाइल फोटो - फोटो : CITY OFFICE
थाना सासनीगेट क्षेत्र के मथुरा रोड पर शनिवार को पतंग कट जाने पर उसे वापस पाने के प्रयास में मासूम नाले में जा गिरा। कई घंटों की मशक्कत के बाद उसे खोजा जा सका। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सासनीगेट क्षेत्र के मथुरा रोड निवासी सुनील कुमार मजदूरी करते हैं। सुनील का सात वर्षीय बेटा सोनू उर्फ शानू पड़ोस के दो बच्चों के साथ पतंग उड़ा रहा था। तभी उसकी पतंग कट गई। सोनू पतंग पाने के लिए उसके पीछे दौड़ने लगा। सोनू के पीछे उसके दोनों साथी भी थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोनू की निगाहें आसमान की ओर थीं, तभी वह मथुरा रोड से गुजर रहे नाले में जा गिरा। नाला काफी गहरा होने व बहाव तेज होने से सोनू पानी में समा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाने के साथ ही बच्चे की नाले में तलाश शुरू कर दी। सोनू के नाले में गिर जाने की खबर पर परिजन व पड़ोसी दौड़ते हुए आ गए। वे भी तलाश में जुट गए।
विज्ञापन

सासनीगेट के प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा भी दलबल के साथ मौके पर आ गए। फायर ब्रिगेड व नगर निगम की नाला गैंग टीम के अलावा जेसीबी भी बुला ली गई। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद मासूम सोनू को तलाशा जा सका। इसके बाद उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। सोनू दो भाईयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed