फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The challenge was to reach the ballot paper to the voters

मतदाताओं तक बैलेट पेपर पहुंचाना बना चुनौती

Sun, 09 Oct 2022 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:57 AM IST
सार

एसोसिएशन का सदस्य बनने के लिए एएमयू के पूर्व छात्र-छात्राओं को पंजीकरण कराना होता है। इनमें कुछ मतदाता दुनिया को अलविदा कह चुके हैं तो कई ने अपना ठिकाना बदल लिया है। वहीं, जिन मतदाताओं के पास बैलेट पेपर पहुंच गए हैं, उनसे उम्मीदवार और उनके समर्थक बैलेट पेपर हासिल करने में लगे हैं।

विज्ञापन
The challenge was to reach the ballot paper to the voters

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सियासी तपिश बढ़ती जा रही है तो दूसरी तरफ मतदाताओं तक बैलेट पेपर पहुंचाना डाकिये की चुनौती बनती जा रही है। कई मतदाता अपना ठिकाना बदल चुके हैं तो कई इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन का सदस्य बनने के लिए एएमयू के पूर्व छात्र-छात्राओं को पंजीकरण कराना होता है। इसके बाद वही मतदाता होते हैं। देश और दुनिया में करीब सात हजार मतदाता हैं। मेरठ, रामपुर, लखनऊ, आगरा, शाहजहांपुर, सहारनपुर, बरेली, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, बुलंदशहर, हाथरस, एटा, अलीगढ़ में काफी संख्या में मतदाता हैं।
विज्ञापन

इन मतदाताओं के पास डाक विभाग के जरिये बैलेट पेपर भेजे गए हैं। इनमें कुछ मतदाता दुनिया को अलविदा कह चुके हैं तो कई ने अपना ठिकाना बदल लिया है। ऐसे में इन तक बैलेट पेपर पहुंचाने में डाकिये को परेशानी हो रही है, क्योंकि जिनके नाम से बैलेट पेपर हैं, उनके पावती रसीद पर हस्ताक्षर लेना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में डाकिये परेशान हो रहे हैं। वहीं, जिन मतदाताओं के पास बैलेट पेपर पहुंच गए हैं, उनसे उम्मीदवार और उनके समर्थक बैलेट पेपर हासिल करने में लगे हैं। एक साथ बैलेट पेपर लेकर उसे डाक विभाग के जरिये चुनाव अधिकारी के पास भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed