फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The car riders filled diesel and ran away after snatching the money

Aligarh News: डीजल भरवाया और रुपये छीनकर भागे कार सवार

Fri, 18 Jul 2025 12:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The car riders filled diesel and ran away after snatching the money
थाना अकराबाद से 500 मीटर की दूर जीटी रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार की शाम कार सवारों ने पहले डीजल भरवाया। इसके बाद रुपये देने के नाम पर सेल्समैन को कार में बैठाया और उसकी जेब में रखे 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

कौड़ियागंज निवासी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया है कि वह पेट्रोल पंप पर सेल्समैन हैं। शाम 5:00 बजे एक व्यक्ति कार लेकर आया और उसने 3500 रुपये का डीजल भरवाया। बिना भुगतान के कार लेकर सिकंदराराऊ की ओर भागने लगा। उसने एक बाइक सवार की मदद से कार का पीछा किया। कार को अकराबाद टोल पर पकड़ लिया। कार सवारों ने उसे अपने साथ बैठा लिया। उसकी जेब में रखे करीब 10 हजार रुपये निकाले और उसे जसरथपुर के पास जीटी रोड पर छोड़कर भाग गए। सीओ गर्वित सिंह का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed