फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   the cage will be ordered to catch the leopard

अलीगढ़ : तेंदुए को पकड़ने के लिए पीलीभीत से मंगाया जाएगा पिंजरा

Fri, 22 Jan 2021 06:38 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
the cage will be ordered to catch the leopard
अलीगढ : अलीगढ़ के बरौली क्षेत्र में हजारा नहर के किनारे खेतों, जंगलों में तेंदुए की तलाश में कांबि? - फोटो : JAWAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जवां (अलीगढ़)।
विज्ञापन

तेंदुए की तलाश में पुलिस को साथ लेकर वन विभाग की टीम और कुछ साहसी ग्रामीण शुक्रवार को भी बरौली क्षेत्र के खेतों, जंगलों एवं नहर किनारे पूरे दिन घूमे लेकिन तेंदुए का कोई निशान भी उनके हाथ नहीं लगा। रात में भी क्षेत्र में तेंदुए की तलाश जारी रहेगी।
वहीं वन विभाग के रेंजर अरविंद कुमार का कहना है कि शनिवार को पीलीभीत से पिंजरा मंगाया जाएगा। हो सकता है कि पिंजरे के जरिए तेंदुए को पकड़ने में सफलता मिल सके।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हजारा नहर के पास एक तेंदुए को घूमते हुए देखा गया था। यह खबर फैली तो आसपास के गांवों के निवासी दहशत में आ गए। बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को भी लोग खेतों की ओर कम ही निकले। जो गए भी वह झुंड बनाकर और हाथों में लाठियां लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सप्ताह ही बरौली-पोकरगढ़ी के बीच कटीले तारों में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से एक तेंदुए की मौत हुई थी। इसके बाद एक और तेंदुआ दिखाई पड़ने से बरौली क्षेत्र में दहशत बनी हुई है।
शुक्रवार की सुबह से वन व पुलिस विभाग की टीम हजारा नहर के आसपास खेतों और जंगलों में तेंदुए की तलाश में लगी रही। हालांकि इस टीम को तेंदुए के पैरों के निशान तक नहीं मिले।

रेंजर अरविंद कुमार के अनुसार सुबह से पूरे क्षेत्र में कांबिंग चल रही है। सफलता न मिलने पर पीलीभीत से शनिवार को पिंजरा मंगवाया जाएगा। टीम में वन विभाग के एसडीओ सतीश कुमार, वन दरोगा रवि राना जवां थाना प्रभारी अभय कुमार फोर्स समेत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed