{"_id":"577031854f1c1bc77379b068","slug":"the-brutal-murder-of-the-elderly-congress-leader-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में बुजुर्ग कांग्रेस नेत्री की नृशंस हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में बुजुर्ग कांग्रेस नेत्री की नृशंस हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के विष्णुपुरी इलाके से लापता बुजुर्ग कांग्रेस नेत्री विमला बंसल की नृशंसतापूर्वक हत्या कर उनकी लाश को हरदुआगंज इलाके में नहर पटरी पर जला दिया गया।
यह सनसनीखेज खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए किया है। खास बात है कि विमला बंसल की हत्या संपत्ति कब्जाने के इरादे से की गई। हत्या के बाद उनकी लाश को सपा के एक विधायक के मौसेरे भाई की कार मांगकर ले जाया गया। कार भी पुलिस ने लावारिस अवस्था में बरामद कर ली है। हत्याकांड का मास्टरमाइंड फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
रविवार शाम एसएसपी लव कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि 13 जून की रात से लापता 65 वर्षीय विमला बंसल के घर में खून के धब्बे मिलने के बाद से ही उनकी हत्या का अंदेशा था। विमला की खोजबीन के दौरान पता चला कि देवपुर गभाना निवासी हरेंद्र उर्फ गप्पू जाट पुत्र कल्यान सिंह जोकि वर्तमान में सुरेंद्र नगर में रहता है, का विमला के घर आना-जाना था। जब घटना वाली रात हरेंद्र की मोबाइल लोकेशन चेक की गई तो वह विमला के घर से भटोला के पास नहर तक गई। इस पर पुलिस ने हरेंद्र का पीछा शुरू किया।
विज्ञापन
इसी बीच सूचना के आधार पर रविवार को सुनील ठाकुर निवासी भटौला हरदुआगंज व इसी गांव का सुदेश ठाकुर कयामपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिए गए। इस दौरान हरेंद्र भाग जाने में सफल रहा।
इन दोनों ने स्वीकारा कि हरेंद्र ने यह ऑफर दिया कि विमला से अंगूठा लगवाने के बाद उसको मारकर जला देंगे। कोई साक्ष्य नहीं बचेगा। बाद में मकान बेचकर उन्हें 4-4 लाख रुपये देने का वायदा किया। घटना वाली शाम करीब आठ बजे तीनों विमला के घर पहुंचे। जहां पहले उनका मुंह पकड़ा और ईंट सिर में मारकर हत्या के बाद उनका अंगूठा पहले से तैयार वसीयतनामे पर लगाया। इसके बाद करीब साढ़े 11 बजे हरेंद्र शहर में ही रहने वाले अपने दोस्त कुलदीप की स्विफ्ट गाड़ी लेकर आया।
कुलदीप एक सपा विधायक का मौसेरा भाई है। वह कुलदीप को बताकर आया था कि मम्मी की तबियत खराब है उन्हें डॉक्टर के पास ले जाना है। हरेंद्र के गाड़ी सहित लौटने पर लाश को एक प्लास्टिक के बोरे में रख कार से उसे भटोला जलाली के पास नहर पटरी पर ले गए। जहां उसे पेट्रोल से जला दिया। बाद में राख आदि नहर में बहा दी। रविवार को खुलासे के बाद पुलिस व फारेंसिक टीम ने लाश को जलाने वाले स्थान पर पहुंचकर वहां साक्ष्य संकलित किए।
इस दौरान कुछ हड्डियां, अधजले कपड़े, विमला की नाक की लॉंग, गले की टूटी माला आदि बरामद की है। हड्डियों को डीएनए मिलान के लिए भेजा जाएगा। एसएसपी ने खुलासे पर एसओजी/सर्विलांस व थाना पुलिस की टीम को दस हजार के इनाम की घोषणा की है। इस मौके पर एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सीओ राजीव सिंह भी मौजूद रहे।