फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The bride sent the baraat back after seeing the groom drunk

बिना दुल्हन लौटी बरात: दरवाजे पर दूल्हा करने लगा अजीब हरकतें, शादी से किया इंकार, थाने पहुंचा मामला

Sun, 14 Jul 2024 04:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 14 Jul 2024 04:40 AM IST
सार

बरात चढ़त के बाद दुल्हन के दरवाजे पहुंची। दुल्हन के दरवाजे पर दूल्हा अजीब सी हरकतें करने लगा। इस पर दुल्हन को शक हुआ कि दूल्हा नशा किए हुए है। उसने शादी करने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
The bride sent the baraat back after seeing the groom drunk
दूल्हा - फोटो : istock

विस्तार

12 जुलाई की रात गांव नूरपुर में आई बरात में दुल्हन ने दूल्हे को नशे की हालत में देखा तो शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षोें को थाने ले गई। शनिवार की सुबह दूल्हा पक्ष ने शादी का खर्च आदि देकर समझौता कर लिया। इसके बाद बरात लौट गई।

विज्ञापन


गांव नूरपुर निवासी अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति की बेटी बरात दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार से आई थी। बताते हैं कि वर पक्ष ने 200 बराती लाने की बात कही थी लेकिन 12 जुलाई की रात महिला-पुरुष सहित नौ-दस बराती ही दूल्हे के साथ पहुंचे थे।
विज्ञापन


बरात चढ़त के बाद दुल्हन के दरवाजे पहुंची। दुल्हन के दरवाजे पर दूल्हा अजीब सी हरकतें करने लगा। इस पर दुल्हन को शक हुआ कि दूल्हा नशा किए हुए है। उसने शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन पक्ष ने नशे के बारे में बात की तो दूल्हा पक्ष से उनकी कहासुनी व गाली-गलौज होने लगी। किसी ने सूचना दी तो पुलिस पहुंच गई। थाना पुलिस के अनुसार शादी का खर्च आदि लेकर दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed