{"_id":"67cdf90b78adc8ccf50dd4b4","slug":"the-braj-speaking-community-organized-lathmar-holi-aligarh-news-c-2-1-ali1010-624980-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ब्रजभाषी समाज ने किया लट्ठमार होली का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ब्रजभाषी समाज ने किया लट्ठमार होली का आयोजन
Mon, 10 Mar 2025 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
बेसवां स्थित धरणीधर सरोवर के राधाकृष्ण घाट पर रविवार को बृजभाषी समाज की ओर से लट्ठमार, लड्डू मार, चुन्नी मार होली का आयोजन किया गया। राधारानी बनी हुरियारिनों ने कृष्ण रूपी हुरियारों पर जमकर लट्ठ बरसाए। हुरियारों ने भी गीत गाते हुए ढाल से अपना बचाव किया।
होली खेलने के लिए ये हुरियारे दिल्ली, नोएडा, आगरा, हाथरस, इगलास आदि स्थानों से पहुंचे थे। संस्था के अध्यक्ष हरीश कटारा ने पुष्प वर्षा की। राहुल शर्मा, विधि सिंह, मुकेश शर्मा ने होली गायन किया। महारास व राधाकृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। लोगों ने गुलाल-अबीर लगा कर होली की शुभकामनाएं दीं। राधाकृष्ण की झांकी द्वारा फूलों की होली खेली गई। इस मौके पर नगर पंचायत के चेयरमैन कुंवर राज सिंह, जिपं सदस्य अमित ठेनुआ, नितिन अग्रवाल, यादराम कवि किंकर, चौधरी धर्मेंद्र सिंह, अशोक चौधरी, प्रदीप दिवाकर, अशोक चौधरी, मुरारी तिवारी, भूमिका कटारा, वैद्य बनवारी लाल, श्याम छौंकर आदि मौजूद रहे।