फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The body of the young man who drowned in the Yamuna River was recovered after 22 hours.

Aligarh News: यमुना नदी में डूबे युवक का शव 22 घंटे बाद मिला

Wed, 10 Dec 2025 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 10 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
The body of the young man who drowned in the Yamuna River was recovered after 22 hours.
टप्पल क्षेत्र के गांव मिलिक फतेहपुर में यमुना नदी में डूबे संजय उर्फ श्रीपाल (35) का शव 22 घंटे बाद मंगलवार की सुबह पानी से निकाला जा सका। एनडीआरएफ की टीम भी शव की तलाश में लगी थी। वह सोमवार की दोपहर एक बुजुर्ग के अंतिम संस्कार में शामिल होने के दौरान यमुना नदी में नहाते समय डूबे थे।
विज्ञापन




गांव मिलिक फतेहपुर निवासी छिद्दी सिंह (85) का रविवार को निधन हो गया था। सोमवार दोपहर परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार करने के लिए शव यमुना नदी के किनारे ले गए थे। अंतिम संस्कार के बाद नहाते समय संजय उर्फ श्रीपाल पुत्र श्रीराम तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण नदी के पानी में डूब गए।
विज्ञापन




सूचना पर टप्पल थाना पुलिस के साथ ही गोताखोर, अग्निशमन कर्मी पहुंच गए। एनडीआरएफ की टीम भी बुला ली गई। लगातार तलाश के बाद मंगलवार सुबह करीब दस बजे नदी के पानी से शव बाहर निकाला जा सका। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि परिजन के पोस्टमार्टम से इन्कार करने पर पंचनामा भरकर शव परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। वह पांच भाइयों में सबसे छोटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन





नदी किनारे नहीं है श्मशान घाट
संजय उर्फ श्रीपाल की मौत से गांव में श्मशान घाट की समस्या को लेकर फिर से ग्रामीणों की नाराजगी उभर आई। ग्रामीणों के अनुसार पहले भी इसी तरह के हादसे हो चुके हैं। प्रशासन से नदी किनारे चेतावनी बोर्ड लगाने और सुरक्षा उपाय बढ़ाने सहित गांव में श्मशान घाट बनवाने की मांग की गई। गांव में श्मशान घाट बन जाए तो यमुना नदी के किनारे जाना ही न पड़े। वहां पर हमेशा खतरे का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed