फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The body of drowned Sandeep was found two kilometers away from Sankara

Aligarh News: डूबे युवक का शव मिला...

Wed, 09 Apr 2025 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 09 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The body of drowned Sandeep was found two kilometers away from Sankara
सांकरा में गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूबे संदीप सिंह (22) पुत्र गीतम सिंह का शव मंगलवार को सांकरा से दो किलोमीटर दूर गंगा नदी में मिला। स्थानीय गोताखोरों की मदद से थाना पुलिस ने गंगा नदी में जाल डलवाया था। मंगलवार की सुबह करीब बजे इसी जाल में संदीप का शव फंसा मिला।
विज्ञापन




जिस तरफ शव मिला वह संभल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र में आता है, इसलिए शव को पोस्टमार्टम के लिए जुनावई पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम के बाद गांव में ही शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन




गांव नगरिया जाहर निवासी संदीप सिंह परिवार के ही रघुवेश के बेटों दिव्यांश व साहिल के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए रविवार को सांकरा गंगा घाट गए थे। वहां गंगा नदी में स्नान करने के दौरान दोपहर करीब 12 बजे वह डूब गए थे। उनको बचाने में गांव के रिंकू नितेश और देवेंद्र भी डूबे थे, जिन्हें लोगों का शोर सुनकर घाट के किनारे मौजूद स्थानीय गोताखोरों ने बचा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोमवार को आठवीं बटालियन पीएसी बरेली की बाढ़ आपदा टीम सहित एसडीआरएफ मुरादाबाद की 15 सदस्यीय टीम ने सांकरा में दूर तक तलाश की थी, लेकिन शव नहीं मिल सका था।




संदीप दो भाइयों में छोटे थे। उनका शव देखकर उसकी मां गुड्डो देवी का बुरा हाल था। वह बार-बार बेहोश हो रही थीं। परिवार और रिश्तेदार महिलाएं उन्हें सांत्वना देते हुए चुप करा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed