फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The body of a youth from Hasanpur was found hanging in Delhi

Aligarh: हसनपुर के युवक का दिल्ली में फंदे पर लटका मिला शव, पत्नी के प्रेमी संग मिलकर हत्या करने का आरोप

Fri, 19 Jul 2024 05:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Fri, 19 Jul 2024 05:33 AM IST
सार

गंगीरी स्थित हसनपुर का रहने वाले संजय कुमार का शव दिल्ली में फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी गायब है। परिजनों का आरोप है कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की है और दोनों गायब हैं।

विज्ञापन
The body of a youth from Hasanpur was found hanging in Delhi
मृतक संजय कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गांव हसनपुर निवासी 30 वर्षीय संजय कुमार पुत्र नन्नू सिंह का दिल्ली के करवल नगर में किराए के कमरे में फंदे पर लटका शव मिला है। परिजनों का आरोप है कि संजय की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर संजय को फंदा लगाकर मार दिया है और दोनों गायब हैं।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार संजय कुमार पांच साल से दिल्ली के करवल नगर में रहकर ठेकदारी करता था। कुछ मजदूरों की जरूरत पड़ने पर गांव के एक युवक को अपने साथ ले गया था और अपने पास ही रख लिया था। उस युवक के संजय की पत्नी के साथ अनैतिक संबंध हो गए थे। इस पर संजय के साथ उसकी पत्नी मारपीट करती थी।
विज्ञापन


करीब 15 दिन पहले संजय ने गंगीरी थाने में तहरीर देकर पत्नी और उसके प्रेमी से बचाने की गुहार भी लगाई थी। 18 जुलाई को खबर मिली कि पत्नी और प्रेमी ने मिलकर संजय को फंदा लगाकर मार दिया और गायब हो गए हैं। परिजन थाने पहुंचे तो दिल्ली की घटना बताकर पुलिस ने उन्हें दिल्ली भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed