फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   the audience danced on the songs of Kanhaiya Mittal

Aligarh News: कन्हैया मित्तल के गीतों पर झूम उठा कोहिनूर

Thu, 23 Feb 2023 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 23 Feb 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
the audience danced on the songs of Kanhaiya Mittal
नुमाइश कोहिनूर मंच पर प्रस्तुति देते कन्हैया मित्तल ।  - फोटो : संवाद
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में कोहिनूर मंच पर बुधवार को नुमाइश की अंतिम भजन संध्या बाबा श्याम के नाम से प्रसिद्ध भजन सम्राट कन्हैया मित्तल के नाम रही। पहली बार अपनी प्रस्तुति देने आए कन्हैया मित्तल ने भजनों से माहौल को भक्तिमय कर दिया और दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

कन्हैया ने अपने प्रसिद्ध भजनों के जरिए भक्ति गीतों की ऐसी शृंखला शुरू की दर्शक भक्ति भावना से सराबोर हो गए। उन्होंने अपना प्रसिद्ध गीत जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे... सुनाया तो दर्शक झूम उठे। उन्होंने खाटू श्याम की भक्ति का ऐसा राग छेड़ा कि हर कोई देर रात उसमें गोते लगाता रहा। कन्हैया मित्तल के भजनों को सुनने एवं देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों एवं श्रोताओं की भीड़ जुटी थी। इससे कोहिनूर का मंच पूरी तरह से भरा हुआ था।
विज्ञापन

कन्हैया की दीवानगी इस कदर देखने को मिली कि कार्यक्रम के पास पाने के लिए सुबह से लेकर देर रात तक दर्शकों की भीड़ चक्कर लगाती रही। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद हाथरस राजवीर सिंह दिलेर, भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत, एडीएम सिटी मीनू राणा एवं कन्हैया मित्तल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने सबसे पहले गणेश वंदना एवं माता की स्तुति या देवी सर्व भूतेश्वरी... सुनाकर भजन संध्या की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने बाबा माला जपी तेरे नाम की...श्याम बाबा से बड़ा कोई दानी नहीं... सुनाकर भक्तिमय माहौल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्हैया मित्तल ने देर रात तक श्याम की भक्ति का ऐसा तड़का लगाया कि दर्शक भक्ति भाव से झूमते रहे। भजन संध्या में अपार जनसमूह उमड़ा रहा, जिसे नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। श्रोताओं की भीड़ खाटू श्याम की भक्ति में सराबोर होकर झूम उठी। कन्हैया की इतनी दीवानगी देखी कि उनकी एक झलक पाने और भजनों को सुनने के लिए मंच के बाहर लंबी- लंबी कतारें लगी हुई थी।
जय श्री राम, जय खाटू श्याम के गूंजे उद्घोष
कोहिनूर मंच जय श्री राम, जय खाटू श्याम, जय भोले भंडारी के उद्घोष गूंज उठा। कन्हैया मित्तल ने एक से बढ़कर एक भजन और गीतों की प्रस्तुतियां दी। उन्होंने मंच से ही पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद किया। उन्होंने यूपी पुलिस एवं उनके माता-पिता के लिए तालियां बजवायी। दर्शक उनके साथ भजनों के बोल गाते हुए सोफे और कुर्सियों पर खड़े होकर झूमते नजर आए।

देशभक्ति गीतों से सैनिकों को किया नमन
कन्हैया मित्तल ने सरहद पर मुस्तैद रहने वाले सैनिकों को नमन करते हुए देशभक्ति गीत हम जिएंगे और मरेंगे ए वतन तेरे लिए... समर्पित किया। उन्होंने हर हर शंभू..., मंदिर अब बनने लगा है भगवा रंग चढ़ने लगा है... सुनाया तो श्रोता झूम उठे। दर्शकों ने अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने की मांग उठायी तो कन्हैया मित्तल ने सुनाया कि काशी भी सजने लगा है डमरू भी बजने लगा है, मथुरा अब सजने लगी है... रामजी की सेना चली..., हिंदुओं को जगाने नया भारत बनाने..., मतलब की इस दुनिया से मुझे नफरत है, ओ सांवरे... आदि भजन सुनाकर पंडाल में बैठे दर्शकों को भक्ति भाव से मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed