{"_id":"64d68dce77eb54a84d0dfca4","slug":"the-angry-party-beat-up-the-neighbor-and-his-family-due-to-the-mobile-being-damaged-aligarh-news-c-114-1-sali1013-172-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खराब मोबाइल को सही करने की कही, तो चल गए लाठी-डंडे, पांच घायल, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खराब मोबाइल को सही करने की कही, तो चल गए लाठी-डंडे, पांच घायल, मुकदमा दर्ज
Sat, 12 Aug 2023 01:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:06 AM IST
सार
राजकुमार पुत्र राकेश और उसके दोस्त शनि पुत्र अशोक कुमार की गांव के तेजवीर उर्फ अक्कू से फोन सही कराने को लेकर बात हो रही थी। इसी दौरान तेजवीर भड़क गया और राजकुमार व शनि से गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर परिवार के किशन पुत्र महिपाल, सुशील पुत्र रामवीर, रामू, रामवीर व उसकी पत्नी को बुलाकर दोनों की लाठी-डंडों से उनकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
जलाली के नगला मोड़ पर युवकों को पीटते आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
जलाली कस्बे के मजरा नगला मोड़ तुरावली में शुक्रवार सुबह मोबाइल खराब हो जाने से नाराज एक पक्ष के लोगों ने पड़ोसी और उसके परिजनों को लाठी-डंडों से पीटा। जिससे पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित पक्ष की ओर से पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
गांव निवासी संजय पुत्र नेक्से लाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे उसकी भतीजा राजकुमार पुत्र राकेश और उसके दोस्त शनि पुत्र अशोक कुमार की गांव के तेजवीर उर्फ अक्कू से फोन सही कराने को लेकर बात हो रही थी। इसी दौरान तेजवीर भड़क गया और राजकुमार व शनि से गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन
विरोध करने पर परिवार के किशन पुत्र महिपाल, सुशील पुत्र रामवीर, रामू, रामवीर व उसकी पत्नी को बुलाकर दोनों की लाठी-डंडों से उनकी पिटाई शुरू कर दी। चीख पुकार सुन बचाने पहुंचा भाई सत्यवीर उर्फ छोटू, भाभी राजवती और भतीजी ऊषा को जमीन पर गिराकर पीटा। जिसमें सभी के सिर फूट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। संजय की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन