{"_id":"69861bd605e37fecbb059d5d","slug":"the-aligarh-bar-association-election-schedule-released-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Aligarh Bar Association: चुनाव कार्यक्रम जारी, आज से नामांकन शुरू, मतदान 18 फरवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
The Aligarh Bar Association: चुनाव कार्यक्रम जारी, आज से नामांकन शुरू, मतदान 18 फरवरी को
Sat, 07 Feb 2026 02:21 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:21 AM IST
सार
18 फरवरी को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा, जबकि 19 फरवरी को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन
अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अलीगढ़ जिले की सबसे प्रतिष्ठापूर्ण दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के 18 फरवरी को प्रस्तावित चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस चुनाव के लिए 7 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया दीवानी कार्यालय परिसर में होगी। अब तक सबसे महत्वपूर्ण अध्यक्ष पद के लिए पांच व सचिव पद के लिए तीन दावेदार सामने आए हैं।
विज्ञापन
बार के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस चुनाव के लिए नामांकन 7 व 9 फरवरी को दोपहर 12 से 4 बजे के मध्य दीवानी कार्यालय परिसर में होंगे। 10 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच दोपहर एक बजे से पांच बजे तक होगी। 11 फरवरी को नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद शाम को प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी होगी। 18 फरवरी को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा, जबकि 19 फरवरी को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन
इन पदों के चुनाव, नामांकन शुल्क तय
अध्यक्ष पद के लिए 50 हजार रुपये नामांकन शुल्क, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 35 हजार रुपये, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 30 हजार रुपये, महासचिव पद के लिए 40 हजार रुपये, कोषाध्यक्ष पद के लिए 30 हजार, संयुक्त सचिव प्रकाशन, प्रशासन व पुस्तकालय पदों के लिए 10-10 हजार रुपये, वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह सदस्यों के लिए 8-8 हजार रुपये व कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह सदस्यों के लिए 7-7 हजार रुपये नामांकन शुल्क रखा गया है।
विज्ञापन