फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The accused jumped from the roof after seeing the police

Aligarh News: पुलिस को देख छत से कूदा आरोपी, हुआ घायल, यह है मामला

Sat, 04 Nov 2023 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 04 Nov 2023 01:18 AM IST
सार

छर्रा पुलिस ने बताया कि गांव भोनई के चार युवक आविद, साबिर, पप्पू, साजिद पुत्रगण मंसूर को शुक्रवार को न्यायालय में पेश होना था। जिसकी सूचना देने के लिए 2 नवंबर की रात्रि पुलिस गांव में अभियुक्तों के घर पहुंची। दस मिनट तक खटखटाने के बाद एक बुजुर्ग ने दरवाजा खोला। अभियुक्तों की जानकारी करने पर बुजुर्ग ने घर में न होने की जानकारी दी।

विज्ञापन
The accused jumped from the roof after seeing the police
छत पर कूदना - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

कोतवाली छर्रा क्षेत्र के गांव भोनई में चार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश होने की सूचना देने गई छर्रा पुलिस को देख कर एक अभियुक्त ने छत से छलांग लगा दी। पुलिस ने युवक को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से युवक जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


छर्रा पुलिस ने बताया कि गांव भोनई के चार युवक आविद, साबिर, पप्पू, साजिद पुत्रगण मंसूर को शुक्रवार को न्यायालय में पेश होना था। जिसकी सूचना देने के लिए 2 नवंबर की रात्रि पुलिस गांव में अभियुक्तों के घर पहुंची। दस मिनट तक खटखटाने के बाद एक बुजुर्ग ने दरवाजा खोला। अभियुक्तों की जानकारी करने पर बुजुर्ग ने घर में न होने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों की 3 नवंबर को न्यायालय में पेशी की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस वापस कोतवाली लौट आई।
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने 112 नंबर पर सूचना दी कि पुलिस की पिटाई से एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां युवक ने बताया कि पुलिस को देखकर वह छत से कूद गया था, जिससे घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसपीआरए पलास बंसल ने बताया कि युवक पुलिस के डर से खुद ही छत से कूद गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed