फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The AC bus going roadways in water ' theft '

रोडवेज की एसी बस में हो रहा पानी ‘चोरी’

Thu, 07 Jul 2016 02:09 AM IST
अनुज शर्मा
अनुज शर्मा Updated Thu, 07 Jul 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
The AC bus going roadways in water ' theft '
ठंडा पानी - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
रोडवेज की एसी बस में सफर करने वाले यात्रियों के पीने का पानी ‘चोरी’ हो रहा है। एक जुलाई से अलीगढ़- आगरा रूट पर एसी बस में यात्रा करने वालों को नि:शुल्क मिलने वाला ‘परिवहन नीर’ नहीं दिया जा रहा है। बस परिचालक बस स्टैंड से ही सप्लाई नहीं मिलने की बात कह रहे हैं। वहीं उच्चाधिकारी परिवहन नीर की आपूर्ति का दावा कर रहे हैं। इस रूट पर दी जाने वाले पानी की प्रतिदिन की कीमत करीब 15 हजार रुपये है।
विज्ञापन

अलीगढ़- आगरा रूट पर सुबह छह बजे से शाम छह बजे के बीच हर घंटे पर रोडवेज की एसी बस सेवा है। इन बसों के यात्रियों को टिकट के साथ नि:शुल्क एक लीटर परिवहन नीर देने का प्राविधान है। एक जुलाई से बस यात्रियों को परिवहन नीर नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

रविवार को टिकट नंबर 42643 पर यात्रा करने वाले बैंक कर्मी  मोहित जैन और बुलंदशहर के अशोक कुमार ने अमर उजाला को बताया कि बस में परिवहन नीर नहीं दिया गया। दोनों यात्रियों को बताया गया है कि एक जुलाई से पानी की आपूर्ति बंद हो गई है। मोहित जैन का कहना था कि रोडवेज में पर परिवहन नीर बंद होता तो उनको नोएडा से आते समय भी नहीं मिलता। नियम तो सभी पर समान रूप से लागू होते हैं। यात्रियों का कहना है कि उनके हिस्से का पानी अधिकारी चालाकी से चोरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला प्रतिदिन 15 हजार रुपये के पानी का है
आगरा अलीगढ़ रूट पर आधा दर्जन एसी बसों का बेड़ा संचालित है। अलीगढ़ से आगरा के बीच प्रतिदिन एक बस दो फेरे लगाती है। यह बसें 45 शीटर हैं। करीब 12 फेरे लगते हैं। प्रत्येक बस को प्रति फेरा के लिए एक -एक लीटर वाली 90 बोतल दी जाती हैं। ठेकेदार की जिम्मेदारी है कि गांधी पार्क बस स्टैंड से बस के रवाना होने से पहले ही वह 90 लीटर पानी बस में रखवा दें। इस रूट पर एक लीटर वाली 1080 बोतलों की सप्लाई दी जानी होती है। एक बोतल की कीमत 14 रुपये है। यदि बस की कुछ सीट खाली रहती है तो बस परिचालक को बची हुई पानी की बोतल ठेकेदार को वापस करनी होती थी। बाजार में इस पानी की कीमत 15 हजार 120 रुपये है। सूत्रों की मानें तो ठेकेदार ने पिछला भुगतान न होने के आधार पर पानी की सप्लाई भले ही बंद कर दी है, रोडवेज के अधिकारी कागजों में सप्लाई दर्शा रहे हैं।
पहले डाला आधा लीटर पानी पर ‘डाका’
परिवहन नीर की सप्लाई न होने के पीछे बड़े घोटाले की आशंका है। अलीगढ़ -आगरा रूट पर सप्लाई बंद करने से पहले पानी की एक लीटर वाली बोतल की जगह आधा लीटर वाली बोतल देकर यात्रियों की प्रतिक्रिया देखी गई। अधिकतर यात्रियों को यह जानकारी ही नहीं है कि एसी बस में पानी की एक लीटर बोतल नि:शुल्क मिलती है। कुछ लोगों को जानकारी होती भी है तो वह 14 रुपये के लिए ‘क्यों झिक झिक करें ’ की मानसिकता के कारण शिकायत तक नहीं करते। टिकट संख्या 23791 दिखाते हुए एडीए कॉलोनी निवासी चंद्र मोहन ने बताया कि इस बस में सदा परिवहन नीर की 500 मिलीलीटर वाली बोतल ही मिलीं।

 सीटें गंदी, टीवी भी बंद  
एसी बसों को यात्रियों को जो सुविधा देने का रोडवेज दावा कर रही है वह नहीं मिल रही है। इन बसों में भी गंदगी रहने लगी है। सीट कवर तक साफ नहीं कराए जा रहे हैं। महीनों से बिना धुले सीट कवरों से बदबू तक आ रही है। बस में नि:शुल्क दिया जाने वाले पानी की बोतल वहीं की वहीं पड़ी रहती हैं। टीवी की सुविधा भी नहीं है। जिन बसों में एलसीडी खराब है वह खराब ही पड़ी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed