{"_id":"61103aa98ebc3ef3eb794cb7","slug":"tgt-88-percent-candidates-gave-the-exam-city-office-news-ali270227025","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी : 88 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी : 88 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
Mon, 09 Aug 2021 02:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला, अलीगढ़।
अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज से टीजीटी परीक्षा छूटने के बाद बाहर निकलते अभ्यार्थी।
- फोटो : CITY OFFICE
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से आयोजित टीजीटी परीक्षा 88 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी। परीक्षा दो पाली में सात केंद्रों पर हुई। रविवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे के निर्देशन में टीजीटी की पहली पाली की परीक्षा नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज, श्री टीकराम कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, रतन प्रेम डीएवी इंटर कॉलेज, हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज, चिरंजीलाल बालिका इंटर कॉलेज में हुई। पहली पाली की परीक्षा सात केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे से सुबह 11:30 बजे तक हुई।
इस परीक्षा में पंजीकृत 2766 में से 2436 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 330 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज, टीकराम कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, रतन प्रेम डीएवी इंटर कॉलेज, हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज में दोपहर 2:30 बजे से सुबह 4:30 बजे तक हुई। इस परीक्षा में पंजीकृत 3225 में से 2507 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 718 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट, छह स्टेटिक मजिस्ट्रेट, छह विभागीय पर्यवेक्षक व तीन सचल दल तैनात रहे। हर परीक्षा केंद्र पर दो उप निरीक्षक चार आरक्षी व दो महिला आरक्षी के साथ हर दो केंद्रों पर एक क्षेत्राधिकारी की तैनाती रही। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र व कॉपियों की सीलबंद कराने का पुख्ता इंतजाम किया। परीक्षा खत्म होने के बाद कई जगह जाम की स्थिति रही।