फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Testing of medicines given to children intensified, 23 samples collected

Aligarh News: बच्चों को दी जाने वाली दवाओं की जांच तेज, 23 नमूने भरे

Sat, 11 Oct 2025 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sat, 11 Oct 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Testing of medicines given to children intensified, 23 samples collected
तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स द्वारा निर्मित कोल्ड्रिफ कफ सिरप में डायथिलीन ग्लाइकोल नामक जहरीला पदार्थ होने से मध्य प्रदेश और राजस्थान में अब तक 20 बच्चों की मौत हो चुकी है। इन घटनाओं के बाद जिले में अब तक 23 दवाओं के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इसमें उल्टी-दस्त, एंटी लर्जिक, सर्दी-जुकाम, बुखार और खांसी में दिए जाने वाले सिरप शामिल हैं।
विज्ञापन

औषधि विभाग के लखनऊ मुख्यालय के निर्देश पर पूरे प्रदेश में यह जांच की जा रही है। स्थानीय औषधि विभाग की टीम ने बच्चों को दी जाने वाली दवाओं के नमूने एकत्रित करने के लिए अभियान छेड़ दिया है। अब तक 23 नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर विभागीय टीम ने जिला भंडार गृह, सीएमएस दवा भंडार और तीन बाल अस्पतालों से 23 उत्पादों के नमूने एकत्रित किए गए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। लगभग डेढ़ महीने में इसकी रिपोर्ट आएगी। उन्होंने बताया कि इस जांच का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चों को दी जाने वाली किसी भी दवा में डायथिलीन ग्लाइकोल जैसे हानिकारक तत्वों की मिलावट न हो। टीमें लगातार नमूने एकत्रित कर रही हैं और परीक्षण प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर हो कि इससे पहले एक अप्रैल से सितंबर तक बच्चों को दी जाने वाली दवाओं के सात नमूने लिए गए थे। इनमें से छह की रिपोर्ट सामान्य आई थी। एक दवा की रिपोर्ट अब तक प्रतीक्षारत है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि इसकी रिपोर्ट भी जल्द आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed