फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Testimony started in double murder and robbery

अलीगढ़ः कातिब के घर दोहरे हत्याकांड व लूट में गवाही शुरू

Thu, 25 Nov 2021 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Testimony started in double murder and robbery
महानगर के प्रमुख कातिब राजकुमार शर्मा के घर दिनदहाड़े लूट कर उनकी मां व पत्नी की हत्या का ट्रायल अदालत में शुरू हो गया है। इस बहुचर्चित मामले में एडीजे-5 की अदालत में वादी राजकुमार शर्मा की गवाही दर्ज हुई। अब अदालत ने मामले में 6 दिसंबर तारीख नियत कर दी है।
विज्ञापन

इस मामले में वादी पक्ष के अधिवक्ता नीरज चौहान ने बताया कि घटना 27 अक्तूबर 2016 को दीपावली से ऐन पहले की है। राजकुमार शर्मा के क्वार्सी क्षेत्र की अवंतिका कालोनी फेस-1 में उनके घर रंगाई-पुताई करने आने वालों ने घटना के दिन सुबह 10:30 बजे उस समय घर में प्रवेश किया, जब उनके दोनों बेटे बाहर थे और वे स्वयं तहसील चले गए थे। इसी दौरान घर में राजकुमार की मां शांति देवी व पत्नी शशि देवी की हत्या कर सात लाख रुपये नकद, कई लाख रुपये कीमत के जेवरात, लाइसेंसी पिस्टल लूट ले गए।
विज्ञापन

पुलिस ने सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए तीन लुटेरे मोहित, जितेंद्र, कालू उर्फ कर्मवीर को गिरफ्तार किया। साथ में माल खरीदने वाला सराफ मनोज भी दबोचा गया। चूंकि इसी कालोनी में पूर्व सांसद शीला गौतम, विधायक ठा. दलवीर सिंह, पूर्व विधायक मुनीष गौड़, रामसखी कठेरिया, एडीए उपाध्यक्ष आदि के आवास हैं, इसलिए पुलिस पर बेहद दबाव था। एडीजीसी रविकांत व वादी अधिवक्ता नीरज चौहान के अनुसार अब इस मामले का ट्रायल एडीजे-5 की अदालत में शुरू हो गया है। बुधवार को मामले में वादी राजकुमार शर्मा के बयान रिकार्ड किए गए। अब इस मामले में तीसरे गवाह को तलब करते हुए 6 दिसंबर तारीख नियत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed