फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Testimony completed in the case of murder of a child in Tappal

टप्पल में बच्ची की हत्या के मुकदमे में गवाही पूरी

Wed, 03 Aug 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Testimony completed in the case of murder of a child in Tappal
देश दुनिया की सुर्खियों में रहे टप्पल की ढाई वर्ष की बच्ची की हत्या के मुकदमे में मंगलवार को गवाही पूरी हो गई। आखिरी गवाह के रूप में विवेचक रहे इंस्पेक्टर संजय जायसवाल के बयान दर्ज हुए। अब इस मामले में आरोपियों के बयान दर्ज कराने के लिए 6 अगस्त तारीख नियत की गई है। यह मुकदमा एडीजे-12 की अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन

एडीजीसी प्रमेंद्र जैन के अनुसार वर्ष 2019 में 29 मई को बच्ची लापता हुई थी और दो दिन बाद उसका शव मोहल्ले में कूड़े में पड़ा मिला था। यह घटना सोशल मीडिया पर देश दुनिया में सुर्खियों में रही। कई दिन तक टप्पल में हंगामा व तनाव रहा। मामले में आखिरी गवाह के रूप में मौजूदा इंस्पेक्टर क्वार्सी संजय जायसवाल की गवाही शेष थी। पिछली तारीख पर न आ पाने के कारण उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। एडीजीसी के अनुसार मंगलवार को वे गवाही देने आए। उनकी गवाही पूरी होने के बाद अब आरोपियों के बयान के लिए तारीख नियत की गई है। इसके बाद बहस और निर्णय सुनाया जाएगा। बता दें कि इस मुकदमे में गैर समुदाय के दंपती सहित चार आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed